फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बीए की छात्रा से छेड़छाड़, पिता संग कार में बैठने लगी तो तेजाब डालने का प्रयास

बीए की छात्रा से छेड़छाड़, पिता संग कार में बैठने लगी तो तेजाब डालने का प्रयास

Wed, 16 May 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बीए की छात्रा से छेड़छाड़, पिता संग कार में बैठने लगी तो तेजाब डालने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गवर्नमेंट कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली 19 वर्षीय एक छात्रा से एक युवक ने क्लास रूम के बाहर हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं छात्रा पिता के साथ गाड़ी में बैठने लगी तो उस सिरफिरे ने छात्रा पर तेजाब फेंक झुलसाने का प्रयास किया। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में लघु सचिवालय कॉलोनी के राहुल के खिलाफ छेड़छाड़ और झुलसाने का प्रयास करने का केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार कै मरी रोड की एक कॉलोनी की युवती शहर के राजगढ़ रोड के गवर्नमेंट कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है। छात्रा सोमवार को कॉलेज में कंप्यूटर की परीक्षा देने के लिए गई थी। साढ़े बारह बजे परीक्षा खत्म हुई तो युवती क्लास रूम से बाहर निकली। छात्रा का आरोप है कि वह क्लास रूम से बाहर निकली तो बाहर खड़े युवक राहुल ने रास्ता रोक लिया और हाथ पकड़ लिया। इतना ही नहीं मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा। उस समय वह कॉलेज से बाहर आकर पार्किंग में खड़ी हो गई। छात्रा का कहना है कि वह पार्किंग में खड़ी थी तो उसके पिता लेने के लिए आ गए। वह उनके साथ कार में बैठने लगी। इस दौरान आरोपी वहीं पर आ गया। उसके हाथ में तेजाब की बोतल थी। आरोप है कि युवक ने मेरी तरफ तेजाब फेंकने का प्रयास किया। फिर वह मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर नामजद युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और झुलसाने का प्रयास करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed