फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑटो में गैंगरेप मामला : मुख्य आरोपी समेत दो और हिरासत में

ऑटो में गैंगरेप मामला : मुख्य आरोपी समेत दो और हिरासत में

Thu, 07 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
ऑटो में गैंगरेप मामला : मुख्य आरोपी समेत दो और हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
महिला थाना पुलिस ने हाईवे पर सोमवार रात चलते ऑटो रिक्शा में गैंगरेप करने के मामले में झीड़ी निवासी निखिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इससे पहले पुलिस आरोपी को वहां ले गई, जहां शिकायतकर्ता से दरिंदगी हुई। उसने पुलिस को विद्युत नगर से वह पूरा रोड दिखाया, जहां तक महिला के साथ वारदात हुई। पुलिस उसे टोल के पास तक ले गई। निखिल का साथी रेप कर रहा था। तब वह ऑटो चला रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दोनों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार रात किया था तीन युवकों ने गैंगरेप
दिल्ली रोड एरिया की 27 साल की एक विवाहिता बरवाला के एक ब्यूटीपार्लर पर काम करती है। वह सोमवार रात बरवाला से बस में हिसार आई थी। वह रात आठ बजे बस अड्डे के बाहर से एक ऑटो रिक्शा में सवार हुई थी। बस में सात-आठ सवारियां मौजूद थीं। विद्युत नगर के पास चार सवारियां उतर गई थीं। ऑटो में उसके अलावा चालक और दो अन्य युवक मौजूद थे। महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि विद्युत नगर से आगे चालक पीछे वाली सीट पर आ गया और एक युवक आगे जाकर ड्राइविंग करने लगा। तीनों ने ऑटो रिक्शा के दोनों तरफ पर्दे गिरा दिए। एक युवक उसके साथ चलते ऑटो रिक्शा में दरिंदगी करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे पर ही रच ली थी गैंगरेप की साजिश
जांच अधिकारी मेवा रानी ने बताया कि बस अड्डे के बाहर से जैसे ही महिला आटो में सवार हुई तो तीनों आरोपियों ने उससे गैंगरेप करने की साजिश रच ली थी। जैसे ही विद्युत नगर पहुंचने पर ऑटो की बाकी सवारियां उतर गई तो उन्होंने ऑटो के सभी पर्दे गिरा दिए। किसी को महिला का शोर न सुने, उन्होंने ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाना शुरू कर दिया। एक युवक ऑटो चलाने लगा और बाकी दोनों ने मिलकर महिला से गैंगरेप कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed