फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अग्रसेन भवन में चोरी

अग्रसेन भवन में चोरी

Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
अग्रसेन भवन में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अग्रसेन भवन से सोमवार रात चोरों ने दो कमरों से दो मोबाइल और 30 हजार रुपये चुरा लिए। इनमें एक फोन महाबीर कॉलोनी निवासी दूल्हे मनीष के पिता जयकुमार का और दूसरा फोन तथा 30 हजार की नकदी डबवाली निवासी उसके चाचा संतलाल के थे। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिरसा की डबवाली मंडी की अनाज मंडी के कमीशन एजेंट संतलाल ने बताया कि मंगलवार को हिसार की महाबीर कॉलोनी निवासी उनके दोस्त जयकुमार के बेटे मनीष की शादी निर्धारित थी। वह परिवार समेत सोमवार को हिसार पहुंच गए थे और उनको अग्रसेन भवन के कमरा नंबर 106 में ठहराया गया था। वह रात 12 बजे सो गए। जयकुमार कमरा नंबर 109 में सो गए। वह मंगलवार सुबह उठे तो मेरे कोट की जेब से 30 हजार और एक मोबाइल फोन गायब थे। यही नहीं जयकुमार के कमरे से भी उनका फोन गायब था। उन्होंने बाद में इसकी शिकायत सिटी थाने में दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में उनके कमरे के पास रात तीन बजे एक युवक आता-जाता दिख रहा है। हेड कांस्टेबल ममता ने टीम समेत घटनास्थल का दौरा कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल ममता ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी वह परिवार की शादी के बारे में व्यस्त है। अग्रसेन भवन के सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर चोरों का पता लगाया जाएगा। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने भी हुई थी चोरी
पिछले महीने ही अग्रसेन भवन में शादी समारोह में भी दुल्हन की नानी से बैग ले गया था। इसमें नकदी और गहने थे। पुलिस अब तक उस केस को भी नहीं सुलझा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed