फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हादसे में सिरसा निवासी लेबोरेट्री संचालक की मौत

हादसे में सिरसा निवासी लेबोरेट्री संचालक की मौत

Sat, 23 Mar 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
हादसे में सिरसा निवासी लेबोरेट्री संचालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। आजाद नगर थाना पुलिस ने हादसे में मौत मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में सिरसा की हरीविष्णु कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की व तीन लड़के हैं। उसका सबसे छोटा बेटा ईश्वर हिसार में लेबोरेट्री में कार्य करता है। वीरवार को वह किसी काम से डाबड़ा गांव गया था। जब वह वहां से शाम करीब 7 बजे अपनी स्कूटी से हिसार लौट रहा था तो रास्ते में अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। जांचकर्ता हेडकांस्टेबल अनिल कुमार के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304ए, 427 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed