फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5 years imprisonment for cash snatching in Hisar of Haryana

हिसार: लिफ्ट देकर व्यक्ति से नकदी छीनने के दोषी को 5 साल की कैद की सजा, जुर्माना भी लगाया

Tue, 22 Feb 2022 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 11:52 PM IST
सार

हांसी की दयाल कॉलोनी के विराट नगर निवासी संजू पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। इस संबंध में हांसी शहर में 15 जून 2021 को केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन
5 years imprisonment for cash snatching in Hisar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हरियाणा के हिसार में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश अजय तेवतिया की अदालत ने व्यक्ति को बाइक पर लिफ्ट देकर नकदी और मोबाइल फोन छीनने के मामले में हांसी की दयाल कॉलोनी के विराट नगर में रहने वाले दोषी संजू को पांच साल की सजा सुनाई है। सजा के अतिरिक्त 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न भरने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इस संबंध में हांसी शहर में 15 जून 2021 को केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन


जमालपुर गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया था कि 15 जून 2021 की सुबह गांव से हांसी शहर आया था। शहर में बाइक का रिम खरीदना था। बस अड्डे पर उतरकर हिसार रोड पर एक एजेंसी पर पहुंचा। एजेंसी संचालक ने कहा कि हमारे यहां पर नए रिम हैं, पुराने रिम लेने हैं तो आंबेडकर चौक पर जाओ।
विज्ञापन


चौक पर जाने के लिए उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। वह उसे कोर्ट के पीछे झाड़ियों में ले गया और पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed