{"_id":"5c85694dbdec22141f00d843","slug":"41552247117-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांधड़ी टोल प्लाजा के पास ब्रेजा गाड़ी से डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लांधड़ी टोल प्लाजा के पास ब्रेजा गाड़ी से डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। स्पेशल टास्ट फोर्स और अग्रोहा पुलिस ने संयुक्त प्रयास से लांधड़ी टोल प्लाजा के पास ब्रेजा गाड़ी से डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एएसआई बलजीत सिंह व अग्रोहा थाना के एसआई डोगर सिंह टोल प्लाजा के पास नाका लगाकर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे।
ब्रेजा गाड़ी को शक के आधार पर चेक किया तो आरोपियों ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया। मगर गाड़ी अचानक रुक गई। तलाशी लेने पर डेश बोर्ड से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसमें तीन युवक सवार थे। सूचना पाकर डीएसपी जोगिंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा के गांव माधोसिंघाना निवासी महेंद्र, सिरसा निवासी रोहित व उत्तरप्रदेश के हापुड़ क्षेत्र के गांव खिलवाई निवासी प्रशांत के रूप में हुई है।
ऊंची कीमत पर बेचनी थी सिरसा में
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि यह हेरोइन उन्हें सिरसा में अपने ग्राहकों को ऊंची कीमत पर बेचनी थी। जो दिल्ली में किसी अज्ञात व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये में खरीदकर लाए थे। उस अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल पर संपर्क किया गया था। जिसे वह पहले से नहीं जानते हैं और उसने पैसे लेकर हेरोइन उन्हें दे दी। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि ब्रेजा गाड़ी सहित डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन कब्जे में ले ली गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मुख्य सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास करेगी।