फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हिस्ट्रीशीटर हैं देवकीनंदन का अपरहण करने वाले, लग्जरी गाड़ियां चोरी करने आगे बेचना है पेशा

हिस्ट्रीशीटर हैं देवकीनंदन का अपरहण करने वाले, लग्जरी गाड़ियां चोरी करने आगे बेचना है पेशा

Sun, 04 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर हैं देवकीनंदन का अपरहण करने वाले, लग्जरी गाड़ियां चोरी करने आगे बेचना है पेशा
हिसार। शहर के मशहूर अग्रवाल कलर लैब के मालिक देवकी नंदन का अपहरण करके फिरौती मांगने के मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाले अपराधी हिस्ट्रीशीटर अपराधी पेशेवर हैं। सभी दोषी हत्या से लेकर गाड़ी चोरी करने, लूटने व डकैती के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह लोग लग्जरी गाड़ियों को चुराते थे। इसके लिए वह गाड़ी चोरी करने से लेकर लूटने तक की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। गाड़ी लूटने के बाद ये लोग नकली कागजात तैयार करने आगे बेच देते थे। अगर किसी गाड़ी के बाजार में बेचने में दिक्कत आती तो ये 12 लाख कीमत की गाड़ी को एक लाख में भी बेच देते थे। दोषी विक्रम, नीरज व मनु शर्मा ऐसी कई वारदात का पुलिस पूछताछ में खुलासा कर चुके हैं। इनमें से मुख्य आरोपी विक्रम चुराई गई गाड़ी को फर्जी कागजात के आधार पर बेचने के मामले में सोनीपत पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। उसी के बाद इसका पूरा गैंग पुलिस की पकड़ में आया और पुलिस ने कई वारदात को एक साथ सुलझा लिया।
विज्ञापन

चोरी की गाड़ी में आए थे हिसार, खर्चे पानी के लिए कर लिया अपहरण
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सभी दोषी घटना की रात चोरी की गई गाड़ी को पंजाब बेचने जा रहे थे। दोषियों ने कबूल किया कि जब वह हिसार पहुंचे तो रात के करीब साढ़े दस बजे उन्होंने देवकी नंदन को अपनी फॉरच्यूनर कार में सवार होते देख लिया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी छीनने व खर्चे पानी के लिए फिरौती मांगने का प्लान बनाया। वह अपने प्लान में कामयाब भी हो गए, लेकिन रात को फिरौती के 10 लाख मिलने की उम्मीद कम थी। इसलिए वह दो लाख पर मान गए। इसके बाद दोषियों ने सोचा कि अगर देवकी नंदन की गाड़ी को लेकर फतेहाबाद की तरफ गए तो पुलिस पकड़ सकती है। इस वजह से वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। घटना में प्रयोग की गई गाड़ी चोरी की होने की वजह से हिसार पुलिस उनको छह महीने तक नही पकड़ पाई थी।
विज्ञापन

दोषियों ने कबूली ये वारदात
फरवरी 2016 में इन्होने सोनीपत के मुरथल गांव में गैैस कटर से एटीएम उखाड़ने की कोशिश की
मई 2016 में दिल्ली-पानीपत बॉर्डर पर पिस्तौल दिखाकर फॉरच्यूनर गाड़ी लूट ली, इसके बाद गाड़ी को दो लाख में बेच दिया
मई में अंबाला से दिन में नई होंडा अमेज कार चोरी करके 60 हजार में आगे बेच दी
मार्च में करनाल के एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए
मई में पानीपत से दिन में नई वैगनआर कार चोरी करके 45 हजार में आगे बेच दी
अप्रैल में सोनीपत से पिकअप चोरी करके 55 हजार में आगे बेच दी
सोनीपत में घर में घुसकर मालिक को बंधक बनाकर कार, नकदी व सोना-चांदी लूट लिया
दिल्ली से दिन में नई होंडा व क्रेटा कार चोरी करके श्रीनगर में बेच दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed