{"_id":"5b4a47324f1c1b35748b4b45","slug":"41531594546-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गये आरोपियों ने किया खुलासा:स्मैक खरीदने के लिए करते थे लूटपाट की वारदात---","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े गये आरोपियों ने किया खुलासा:स्मैक खरीदने के लिए करते थे लूटपाट की वारदात---
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। शहर में दो दिन में दो लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। व्यापारी विरेंद्र गर्ग से लूटे गए डेढ़ लाख में से 1.35 लाख रुपये आरोपियों से बरामद कर लिए। आरोपियों ने महिला डॉ. से पर्स और मोबाइल छीनने की वारदात भी स्वीकारी है। इससे पहले भी यह आरोपी तीन वारदातों को अंजाम दे चुके थे।
डीएसपी लॉ एंड आर्डर जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शुक्रवार को दो बाइक सवार व्यापारी विरेंद्र गर्ग से तेलियान पुल के पास डेढ़ लाख रुपये छीनकर फरार हो गए थे। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी में आरोपियों की तस्वीर मिल गई। इसका सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। फोटो वायरल करने से पुलिस को आरोपियों की पहचान के बारे में सुराग लगा। पुुलिस ने सूचना के आधार पर एक आरोपी गांव तलवंडी राणा के मनोज को 15 हजार की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में मनोज ने वारदात में अपने दूसरे साथी बीड़ बबरान निवासी अमृत वीर के शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस ने छापेमारी करके शनिवार को अमृत वीर को दबोच लिया। पुलिस ने उससे लूट की गई राशि में से एक लाख दस हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन
पूछताछ में कबूली चार अन्य वारदात
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने व्यापारी से डेढ़ लाख की लूट के अलावा चार अन्य वारदात को भी कबूल किया है। आरोपियों के अनुसार उन्हें स्मैक की लत है। स्मैक खरीदने के लिए वह अक्सर शहर में लूट की वारदात करते थे। इस वारदात से पहले वह जिंदल अस्पताल रोड पर महिला डॉ. से पर्स छीनकर फरार हो गए थे। दस जुलाई को नागोरी गेट पर महिला से उसका पर्स व फोन छीना था। बीकानेर चौक पर रोटी बैंक के पास से महिला से पर्स छीनने व गुरुद्वारे के पास भी छीनाझपटी की वारदात को कबूला है।
विज्ञापन
रेकी करके सॉफ्ट टारगेट को बनाते थे निशाना
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह वारदात से पहले रेकी करते थे। रेकी में उनका निशाना सॉफ्ट टारगेट रहता था। महिलाओं, बुुजुर्गों को निशाना बनाते थे, जिनसे वारदात के समय विरोध का खतरा कम से कम हो। अक्सर भीड़भाड़ वाली जगहों पर वारदात करते थे, जहां से भीड़ का फायदा लेकर भागना आसान हो। आरोपी अमृत वीर 15 दिन पहले ही चोरी के आरोप में जेल से बाहर आया है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड मांगा जाएगा।