फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पीट पीटकर मारा गया था धर्मबीर को , रात

पीट पीटकर मारा गया था धर्मबीर को , रात

Tue, 05 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पीट पीटकर मारा गया था धर्मबीर को , रात

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। प्रेम विवाह करने वाले धर्मबीर के शव का सोमवार को राजस्थान के भादरा में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव को गांव डोभी में लाया गया। सोमवार देर शाम करीब आठ बजे गांव में अंतिम संस्कार किया गया। सिरसा कोर्ट में धर्मबीर ने करीब तीन महीने पहले एक युवती से प्रेम विवाह किया था।
युवती डोभी के साथ लगते गांव में अपने मामा के घर रहती थी। लड़की गांव से आदमपुर कॉलेज में पढ़ने जाती थी। धर्मबीर प्राइवेट बस का चालक था। लड़की धर्मबीर की बस में सफर करती थी, जिसके चलते दोनों में मेल-मिलाप हो गया था। बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। करीब तीन महीने पहले दोनों ने घर से भागकर सिरसा कोर्ट में मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि धर्मबीर को पीट-पीटकर मारा गया था। जब तक धर्मबीर की मौत नहीं हुई, तब तक उसे पीटा गया। डंडों से धर्मबीर को पीटा गया। उसके शरीर पर लाठियों के निशान भी मिले हैं। मर्डर के बाद धर्मबीर के हाथ-पैर बांधकर उसे नहर में डाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed