फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   राहुल और नरेंद्र ने मिलकर बनाई थी योजना, जायदाद में हिस्सा नहीं देने से थे नाराज

राहुल और नरेंद्र ने मिलकर बनाई थी योजना, जायदाद में हिस्सा नहीं देने से थे नाराज

Fri, 17 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
राहुल और नरेंद्र ने मिलकर बनाई थी योजना, जायदाद में हिस्सा नहीं देने से थे नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। आजाद नगर की फेंड्स कॉलोनी में पांच अगस्त को हुए डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल स्टाफ और आजाद नगर चौकी पुलिस की टीम ने सातरोड निवासी अजय उर्फ कालू को काबू कर अदालत में पेश किया। यहां से उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया है।
पुलिस पूछताछ में अजय उर्फ कालू ने बताया कि इस हत्याकांड की साजिश मृतक करतार सिंह के बेटे नरेंद्र उर्फ भानू और राहुल उर्फ चिंटू ने मिलकर रची थी। नरेंद्र अपने सौतेले पिता करतार सिंह द्वारा जायदाद में हिस्सा नहीं देने से नाराज था। अजय ही नरेंद्र व राहुल को बाइक पर बिठाकर फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित करतार सिंह के घर तक लेकर आया था। बाद में नरेंद्र व राहुल घर के अंदर घुस गए, जबकि अजय बाइक पर ही उनका इंतजार करता रहा। अब रिमांड के दौरान पुलिस उससे मामले से जुड़ी और जानकारियां हासिल करेगी।
विज्ञापन


यह था मामला
फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान करतार सिंह और उसके साले चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड एसआई बलबीर सिंह की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। बलबीर सिंह के भाई जसवंत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने करतार सिंह के सौतेले बेटे नरेंद्र उर्फ भानू, बलबीर सिंह के किरायेदार अश्वनी, टोनी व लीलावती सहित दो अन्य पर केस दर्ज करवाया था। जसवंत सिंह का आरोप था कि नरेंद्र अपने साथियों अश्वनी व टोनी, लीलावती और दो अन्य व्यक्तियों के साथ करतार सिंह के घर आया और कहने लगा कि यदि आज मकान हमारे नाम नहीं करवाता है तो हम उसे खत्म कर देंगे। इतना बोलते ही नरेंद्र ने अपनी जेब से पिस्तौल निकालकर पहले बलबीर के माथे में गोली मारी। उसके बाद करतार सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी। जाते-जाते हमलावर ब्रेजा गाड़ी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार टीमें कर रही थीं मामले की तफ्तीश
इस डबल मर्डर के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। स्पेशल स्टाफ हिसार के निरीक्षक जोगेंद्र सिंह और आजाद नगरचौकी प्रभारी एसआई प्रताप सिंह की संयुक्त टीमोंने गांव सातरोड़ कलां निवासी अजय उर्फकालू को गिरफ्तारकिया। प्रताप सिंह ने बताया कि अदालत से अजय को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उससे अन्य जानकारियां हासिल की जाएंगी। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed