{"_id":"5b4a48264f1c1b19208b49f3","slug":"31531594790-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की वारदात के विरोध में दो घंटे मार्केट बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की वारदात के विरोध में दो घंटे मार्केट बंद
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। भगत सिंह चौक मार्केट के व्यापारी विरेंद्र गर्ग के साथ हुई लूट की वारदात के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को दो घंटे मार्केट बंद कर विरोध जताया। व्यापारियों के धरने पर पहुंचे थाना प्रभारी ललित कुमार ने कहा कि हमने अपराधियों को पकड़ लिया है। लूटपाट के माल की भी बरामदगी कर ली है। व्यापारी बोले-हमें पुलिस पर यकीन नहीं। जिस पर थाना प्रभारी बोले-सीआईए में आरोपियों को रखा गया है। आप चाहो तो चलकर देख लो। आरोपियों की पहचान कर लो। इसके बाद पीड़ित विरेंद्र गर्ग के साथ कुछ व्यापारी तथा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग सीआईए थाने पहुंचे। जहां आरोपी को बैठाया गया था। पीड़ित विरेंद्र गर्ग ने भी आरोपी की शिनाख्त करते हुए कहा कि यही आरोपी है। इसके बाद व्यापारियों ने धरना खत्म किया।
रेडीमेड गारमेंट व्यापारी विरेंद्र गर्ग के साथ 1.5 लाख रुपयों की लूट के विरोध में मार्केट के दुकानदार शनिवार को नौ बजे एकत्रित हुए। व्यापारियों ने दो घंटे बंद रखने का निर्णय लिया। दुकानदार विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए। धरने पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग गर्ग ने कहा कि हिसार जिले में हर रोज चोरी, लूटपाट, की वारदातें हो रही हैं। दिनदहाड़े विरेंद्र गर्ग और ऑटो मार्केट के व्यापारी से लूटपाट मामले में पुलिस प्रशासन अपराधियों पर नकेल डालने में असमर्थ रहा है। शहर में जितने भी लूटपाट, चोरी, डकैती हुई हैं। पुलिस प्रशासन को उन अपराधियों को तुरंत पकड़ कर उनसे लूटपाट का माल बरामद किया जाए। कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए हरियाणा सरकार को कठोर से कठोर कदम उठाए। अगर हरियाणा सरकार ने अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया तो हिसार बंद के साथ व्यापार मंडल हरियाणा बंद करेंगे।
विज्ञापन
हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरों की डिमांड
जन संघर्ष समिति के प्रधान गौतम सरदाना ने कहा कि शहर में लगे प्रमुख चौक-चौराहों, सभी मार्केट, मेन रोड पर उच्च क्वालिटी के कैमरे लगाए जाएं। उच्च क्वालिटी के कैमरे के कारण शुक्रवार को लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी काबू में आए। अगर कमला नगर में हुई लूट मामले में कैमरे सही होते तो वे आरोपी भी हाथ लग सकते थे।
विज्ञापन
इनका रहा समर्थन
धरने पर समाजसेवी गुलजार सिंह काहलो, जन संघर्ष समिति के प्रधान गौतम सरदाना, नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन, पार्षद पंकज दीवान, इनेलो शहरी प्रधान सजन लावट, व्यापार मंडल जिला प्रधान रमेश लोहिया, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन प्रधान अक्षय मलिक, बस अड्डा एसोसिएशन प्रधान राजेंद्र बंसल, विक्रम धमीजा, तेलियान पुल मार्केट प्रधान अशोक असीजा, सुभाष मार्केट प्रधान अशोक मग्गू, युवा व्यापार मंडल प्रधान अमन शर्मा, जिंदल हाउस से ललित शर्मा, रवि मेहता, सुभाष मित्तल, योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
भगत सिंह चौक मार्केट के प्रधान रवि आहुजा ने सहयोग करने की अपील की।