फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   क्रूरता से की प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या

क्रूरता से की प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या

Wed, 13 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
क्रूरता से की प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ओल्ड कोर्ट कांपलेक्स स्थित फूड हब में प्रेमी नवीन ने प्रेमिका पूजा की बड़ी निर्दयता से हत्या की। हत्यारोपी प्रेमी के वार करते समय हाथ भी नहीं कांपे। उसने पूजा पर तब तक वार किए, जब तक उसकी सांस नहीं थमी। मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पूजा पर 15 बार चाकू से वार के निशान पाए गए हैं।
कैफे मालिक को बताया जोड़े का हो गया झगड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक युवती दोपहर करीब 1:50 बजे कैफे में आए थे। वे बेसमेंट में बैठ गए और उन्होंने आइसक्रीम का ऑर्डर दिया। आइसक्रीम मिलने के बाद दोनों बातचीत करते हुए आईसक्रीम खाने लगे और दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इतनी ही देर में नवीन ने चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर वार करने शुरू कर दिया। पहले वार पर युवती जैसे ही चिल्लाई आसपास की टेबल पर बैठे जोड़ों ने उसका बचाव करने की कोशिश की तो वह उनकी तरफ चाकू लेकर दौड़ा। कारिंदों ने भी बचाव की कोशिश की, लेकिन वह उन्हें भी मारने के लिए दौड़ पड़ा। डर के मारे कोई नजदीक नहीं आया। उन्होंने ऊपर काउंटर पर बैठे कैफे मालिक को बताया कि नीचे झगड़ा हो गया और एक युवक चाकू से वार कर रहा है। जब तक कैफे मालिक नीचे पहुंचा तब भी आरोपी युवक पूजा पर लगातार वार कर रहा था। कैफे मालिक और उसके कारिंदों ने हिम्मत दिखाकर उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी ने लगाया युवती की चुन्नी से फंदा
वारदात के बाद नवीन ने खुद को भी मारने की कोशिश की। उसने पूजा की चुन्नी से गले में फंदा लगा लिया। कैफे के मालिक और कारिंदों ने तुरंत उसके गले से फंदा हटाया और उसे पकड़कर बैठा लिया। उन्होंने पुलिस के पास कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक सांस नहीं थमी, काटता गया युवती की गर्दन
चाकू से किए 15 वार, खुद भी सुुसाइड का प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed