फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   12वीं के स्टूडेंट ने अपने ही घर से 24 तोले सोना, नकदी चुरा दोस्तों को सौंपी

12वीं के स्टूडेंट ने अपने ही घर से 24 तोले सोना, नकदी चुरा दोस्तों को सौंपी

Mon, 19 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
12वीं के स्टूडेंट ने अपने ही घर से 24 तोले सोना, नकदी चुरा दोस्तों को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बहल स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र ने अपने ही घर से 24 तोले सोना चुराकर दोस्तों को सौंप दिया। जेवरात के अलावा स्टूडेंट ने अपने पिता के एटीएम से भी 1 लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए।

जवाहर नगर निवासी मुख्तार सिंह ने सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत दी कि उसका पोता बहल के एक स्कूल में 12वीं का स्टूडेंट है। पोते के साथ पहले पढ़ने वाले उसके पुराने साथी ने कहा कि तुम अपना सोना- चांदी, नकदी ले आओ तो हम इसे दोगुुना कर देंगे। मुख्तार ने बताया कि वह पांच जून को पंजाब के फिरोजपुर में अपने दूसरे बेटे ब्रिगेडियर नरेंद्र के पास गए हुए थे। इस बीच मुख्तार की पुत्रवधू, सुरेंद्र की पत्नी कमलेश ने फोन कर ससुर को बताया कि घर में बक्से से सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। आनन-फानन में मुख्तार वापस लौटे। मुख्तार ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। घर में कहीं पर भी ताला नहीं टूटा था। इस कारण पुलिस को घर के लोगों पर ही शक हुआ। पुलिस ने इस मामले में बारहवीं के स्टूडेंट से भी पूछताछ की। जिसमें इस छात्र ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मैंने ही सोना चोरी कर अपने दोस्तों को दे दिया था। छात्र ने बताया कि उसके दोस्तों ने नकदी, सोना दोगुना करने का भरोसा दिया था। जिस कारण उसने पूरा सोना उनको थमा दिया। नाबालिग स्टूडेंट ने अपने पिता सुरेंद्र सिंह के एटीएम से करीब 1 लाख 35 हजार रुपये भी निकालकर इन युवकों को दिए थे। पुलिस ने आरोपी युवाओं को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नकदी और सोना डबल करने का दिया था ऑफर, आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में
-पुलिस ने मामला दर्ज किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed