{"_id":"5c7c3640bdec22738b6afc2c","slug":"21551644224-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 वर्षीय महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर मारपीट
विज्ञापन
हिसार। न्याणा गांव निवासी 60 वर्षीय नन्ही ने पड़ोस के ही कुछ युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। नन्ही की बड़ी बेटी पतासो का कहना है कि वह शनिवार शाम करीब 7 बजे अपने घर पर रोटी बना रही थी। कुछ देर बाद पड़ोस का ही सोनू अपने दोस्तों के साथ उनके घर आया और उसके भाई संजय के साथ हाथापाई करने लगा। जब उसकी मां नन्ही ने बीच-बचाव किया तो सोनू अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान नन्ही को हाथों व पीठ में चोट लगने से वह घायल हो गई। भाई संजय ने मां नन्ही को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बेटी पतासो का कहना है कि उसके भाई संजय की कुछ दिन पहले सोनू के साथ अनबन हुई थी, इसी बात को लेकर वह संजय के साथ हाथापाई करने लगे और बीच-बचाव करने पर उसकी मां नन्ही के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।