{"_id":"5c671339bdec227370401246","slug":"21550259001-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने भारत माता मंदिर के तोड़े ताले, दानपात्र से उड़ा ले गए नकदी 18-25-28","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने भारत माता मंदिर के तोड़े ताले, दानपात्र से उड़ा ले गए नकदी 18-25-28
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। चोरों ने वीरवार-शुक्रवार की रात एमसी कॉलोनी स्थित भारत माता मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्रों में रखी नकदी चुरा ली। चोर मंदिर के पीछे से घुसे और ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है।
भारत माता मंदिर कमेटी के महामंत्री विजय शर्मा ने बताया कि चोरों की हरकतें सीसीटीवी में कैद हुई हैं। चोर देर रात 1:15 बजे मंदिर के पीछे से घुसे। उन्होंने पहले ग्रिल का गेट तोड़कर मंदिर परिसर में प्रवेश किया। उसके बाद मुख्य मंदिर के द्वार पर लगे ताले को तोड़ा और अंदर घुस गए। चोरों ने मंदिर के अंदर रखी हुंडी व तीन दानपात्रों के ताले तोड़कर उनमें रखी नकदी चुरा ली और फरार हो गए। शर्मा के अनुसार दानपात्रों में लगभग ढाई हजार की नकदी थी।
सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट-2 चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम पहुंची और घटनास्थल से सुराग जुटाए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार चोरों की संख्या तीन थी और उन्होंने अपने चेहरे ढक रखे थे।
विज्ञापन
मंदिर के पीछे बैठे रहते हैं नशेड़ी
महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि देर रात तक कुछ लोग सुरक्षित स्थान समझकर मंदिर के पीछे वाले स्थान में बैठे रहते हैं और नशा करते हैं। कई बार उनको चेतावनी देकर हटाया भी गया है, लेकिन फिर वे वे देर रात तक इस क्षेत्र में नशा आदि करते हैं।
देर रात 1:15 बजे मंदिर में घुसे चोर
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तीन चोरों में से दो ने कंबल ओढ़ रखा था और उसमें ही अपने चेहरे को ढक रखा था। इनमें एक बेखौफ दिखाई दे रहा था, जिसने जींस पहन रखी थी और कैप वाली टी शर्ट डाल रखी थी। उसने अपने चेहरे को सीसीटीवी से छिपाने का प्रयास भी नहीं किया और टी शर्ट की कैप भी पीछे ही लटकी हुई थी। कैमरा फुटेज के मुताबिक वे करीब आधी रात को 1:14:58 बजे मंदिर के सीसीटीवी कैमरा-8 में दिखाई दिए और करीब आठ मिनट तक अपने काम को अंजाम देकर वापस लौटते दिखाई दिए।
फिंगर प्रिंट टीम बुलाकर सुराग जुटाए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। आसपास के नशेड़ियों का काम हो सकता है, लेकिन फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। जल्द ही सुराग लगाकर आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर रमेश चंद्र, इंचार्ज, अर्बन एस्टेट सेक्टर 9-11 थाना