{"_id":"5c0978d4bdec2241b5203a42","slug":"21544124628-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठोस कार्रवाई के आश्वासन के बाद तीसरे दिन उठाया मृतक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठोस कार्रवाई के आश्वासन के बाद तीसरे दिन उठाया मृतक का शव
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने वीरवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिजनों को बुधवार रात ही एसडीएम परमजीत सिंह चहल की तरफ से 4.20 लाख रुपये मुआवजा राशि का चेक सौंपा गया था। तब परिजनों से सुबह अंतिम संस्कार करने की बात कही थी। परिजनों से सुबह करीब 9 बजे मेडिकल की तरफ से शव सौंप दिया गया था। परिजनों द्वारा 11 बजे के करीब मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। सुरक्षा के तौर पर मौके पर काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी वहां पर तैनात रहे।
अग्रोहा के नजदीकी गांव के एक व्यक्ति ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखकर यह आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी का दो माह पहले चार युवकों ने अपहरण करके रेप किया था। पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को बरी कर दिया है और दो पर केस दर्ज किया है। इस मामले में जांच अधिकारी महिला एएसआई पीड़ित के परिवार पर दबाव बना रही है और ठीक से जांच नहीं कर रही है। इससे परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस ने इस मामले में एएसआई कमला व रेप केस के चार आरोपी सुमित, अमित, अजय व बंटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। मामले मेें ठोस कार्रवाई नहीं होने तक मृतक के परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया था।
परिजनों से बातचीत के बाद उन्होंने वीरवार सुबह शव उठाने की बात कही थी। वीरवार को उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
- अमरजीत सिंह कटारिया, डीएसपी।