{"_id":"5b2806814f1c1bed778b4bd6","slug":"21529349761-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के नाम शिकायत देकर 12वीं की छात्रा ने कहा कि ऑनर किलिंग का खतरा, मुझे बचाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी के नाम शिकायत देकर 12वीं की छात्रा ने कहा कि ऑनर किलिंग का खतरा, मुझे बचाओ
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। बरवाला के एक गांव में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय एक छात्रा ने एसपी मनीषा चौधरी कार्यालय में शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत में किशोरी ने कहा मेरे परिजन रूढ़िवादी हैं। शारीरिक यातनाएं देते हैं। कई बार जान से मारने का प्रयास भी कर चुके हैं। छात्रा ने कहा कि ऑनर किलिंग का खतरा है। मुझे बचाया जाए। एसपी ऑफिस कार्यालय से सूत्रों ने बताया कि छात्रा किसी युवक के साथ शिकायत देने के लिए आई थी। शिकायत देकर वह वापस चली गई।
एसपी को दी शिकायत में छात्रा ने कहा वह 12 वीं कक्षा में पढ़ती है। उसने कहा कि बेटियों के प्रति उसके परिवार का नजरिया काफी चिंताजनक है। मैने जब से होश संभाला है तब से देख रही हूं कि घरवाले लड़कियों को एक पाप और अभिशाप की तरह मानते हैं। मुझे हर रोज इस बात को लेकर प्रताड़ित किया जाता है कि मैं एक लड़की हूं। मेरा एक छोटा भाई दसवीं में पढ़ता है। भाई की तुलना में मेरे परिवार वाले मेरे साथ सदा ही निम्न दर्जे का व्यवहार करते हैं। किसी सहपाठी के साथ बात करते हुए देख कर मेरे साथ मारपीट की जाती है।
दादा ने की थी हत्या की कोशिश
किशोरी ने कहा कि कुछ दिन पहले मेरे दादा ने मुझे शक के आधार पर रस्सी के गला दबा कर मारने का प्रयास किया। कई बार बिजली का करंट लगाकर मरने का प्रयास कर चुके हैं। कमरे में बंद कर भूखा प्यासा रखा गया। रोजाना की प्रताड़ना से तंग आकर और परिजनों से जान का खतरा होने के चलते दो दिन पहले घर से चली गई थी।
विज्ञापन
मुझे मार डालेंगे
किशोरी ने कहा कि मेरे परिवार के लोग अपराधी किस्म के लोगों के साथ मिलकर मुझे ढूंढकर मार डालेंगे। इसलिए मेरी जान बचाई जाए। मुझे मेरे परिवार से सुरक्षा प्रदान की जाए। मेरे पास रहने का कोई सुरक्षित स्थान नहीं। इस कारण मुझे सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।