फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आसाम की नाबालिग लड़की को बहन बनाकर हरियाणा में बेचा

आसाम की नाबालिग लड़की को बहन बनाकर हरियाणा में बेचा

Sat, 30 Mar 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
आसाम की नाबालिग लड़की को बहन बनाकर हरियाणा में बेचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पुलिस ने आसाम की एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल सदर थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में आसाम निवासी 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने बताया कि करीब छह माह पहले 25-26 वर्षीय राजू नामक लड़के ने उसे बहन बनाया। वह उसे बार-बार दिल्ली घुमाने की बात कहता था। एक अक्तूबर 2018 को वह उसे घुमाने के लिए दिल्ली ले गया। तीन अक्तूबर को दिल्ली पहुंचने के बाद वह उसे राजस्थान के राजगढ़ ले गया, जहां उसने जयसिंह नामक व्यक्ति के पास छोड़ दिया। जयसिंह ने उसे 9-10 दिन तक रखा और उससे फोन भी छीन लिया। जयसिंह ने जीतपुर गांव के गोपाल के पास भेज दिया, जहां उसने 8-10 दिन तक रखा। फिर गोपाल ने 22 अक्तूबर 2018 को हरियाणा के नरेश नामक व्यक्ति के पास भेज दिया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि नरेश का घर खेतों में था, जिस कारण उसे गांव का नाम मालूम नहीं है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नरेश उसे हमेशा कहता था कि उसने उसके साथ शादी की है और वह रोज उसके साथ दुष्कर्म करता। उसके बाद 3 दिसंबर 2018 को मौका पाकर वह वहां से भाग निकली और रात करीब नौ बजे हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां एक पुलिस वाला मिला।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उसने पुलिसकर्मी से कहा कि उसे अपने घर आसाम जाना है तो उन्होंने दिल्ली तक का टिकट खरीदकर दिया और दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। चार दिसंबर की दोपहर जब वह दिल्ली पहुंची तो वहां एक दीदी (महिला) मिली। उन्होंने जब पीड़िता से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी। इसके बाद महिला उसे रेलवे स्टेशन स्थित पुलिस चौकी गई और शिकायत दर्ज करवाई। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को एसपी हिसार के पास भेजा, जिसके आधार पर सदर थाना पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed