फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चचेरे भाई के दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिगा ने बच्चे को दिया जन्म

चचेरे भाई के दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिगा ने बच्चे को दिया जन्म

Sat, 23 Feb 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई के दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिगा ने बच्चे को दिया जन्म
बरवाला। क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके चचेरे भाई ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर गर्भवती बना दिया था। अब दुष्कर्म का दंश झेल चुकी नाबालिग ने जिले के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। दोनो स्वस्थ हैं। बता दें कि पिछले माह पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। जिस समय नाबालिग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, उस समय वह आठ माह की गर्भवती थी। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। ऐसे में उसके चाचा तीनों भाई-बहनों की परवरिश कर रहे हैं। उसके ताऊ का लड़का अक्सर उनके घर आता था तब वह उससे छेड़छाड़ करता था। पिछले साल 16 अप्रैल को वह घर पर आया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि पिछले कई माह से वह लगातार उससे दुष्कर्म कर रहा था। नाबालिग को अचानक हुए पेट दर्द के बाद जब उसकी बुआ ने अल्ट्रासाउंड करवाया तो नाबालिग के आठ माह की गर्भवती होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पीड़िता ने आपबीती परिजनों व पुलिस को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed