{"_id":"5bb274d3867a557ffe0400f3","slug":"201538421971-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेडमार्ट मामला - अमित ने रिमांड में कबूले उसके नरवाना व रोहतक में प्लॉट, एसआईटी ने किए अटैच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेडमार्ट मामला - अमित ने रिमांड में कबूले उसके नरवाना व रोहतक में प्लॉट, एसआईटी ने किए अटैच
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला न्यूज
हिसार। ट्रेडमार्ट फ्रॉड मामले में एसआईटी द्वारा पकड़े गए अमित उर्फ सोनू को पांच दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। रिमांड अवधि के दौरान अमित ने नरवाना व रोहतक में प्लॉट होने की बात कबूल की है। साथ ही रोहतक वाले प्लॉट की खरीद में टैक्स की चोरी की बात भी कबूल की है। फिलहाल एसआईटी ने नरवाना वाले प्लॉट को अटैच करने के लिए तहसीलदार को पत्र लिखा है, जबकि रोहतक वाले प्लॉट के लिए तहसीलदार को पत्र लिखकर उसकी खरीद-फरोख्त रोकने को कहा है।
पुलिस के अनुसार अमित ने रिमांड अवधि में बताया कि उसका नरवाना के हरिनगर में एक प्लॉट है। इसके अलावा वह रोहतक में एक प्लॉट खरीद रहा था। यह उसने दो करोड़ रुपये में खरीदा, जिसके लिए पार्टी से मिलीभगत करके रजिस्ट्री एक करोड़ रुपये की करवानी थी। इसके लिए पार्टी को एक करोड़ नकद और 50 लाख रुपये का चेक दे दिया गया था। 25-25 लाख रुपये दो बार करके देने की बात हुई थी। उसने बताया कि 25 लाख रुपये उसकी पत्नी ज्योति के अकाउंट में थे, जबकि 25 लाख रुपये उसके भाई की पत्नी नीतू के खाते में थे। ये दोनों खाते सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में थे। एसआईटी ने दोनों खातों की राशि को जब्त कर लिया है। रोहतक प्लॉट की रजिस्ट्री की डेट निकलने की वजह से वह खारिज हो चुकी है।
इनकम टैक्स विभाग करेगा कार्रवाई
एसआईटी ने रोहतक प्लॉट खरीद में टैक्स चोरी पाए जाने पर मामला इनकम टैक्स विभाग को भेजा है। अब विभाग अपनी कार्रवाई कर टैक्स चोरी मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर टैक्स की राशि जुर्माने सहित वसूलेगा। उधर, रोहतक प्लॉट की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए एसआईटी ने रोहतक के तहसीलदार को पत्र लिखा है। साथ ही नरवाना के तहसीलदार को भी पत्र लिखकर अमित के हरिनगर स्थित प्लॉट को अटैच करने की बात कही है।
विज्ञापन
अमित द्वारा रिमांड के दौरान किए गए खुलासे के बाद नरवाना और रोहतक के तहसीलदारों को पत्र लिखे गए हैं। साथ ही टैक्स चोरी मामले में इनकम टैक्स विभाग को कार्रवाई के लिए मामला भेजा गया है। अमित द्वारा किए कुछ अन्य खुलासों पर भी गोपनीय कार्रवाई जारी है।
-अमरजीत कटारिया, एसआईटी इंचार्ज एवं डीएसपी