फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दादी ने मासूम के सिर पर डंडे मारे ,घायल बच्ची नागरिक अस्पताल में भर्ती

दादी ने मासूम के सिर पर डंडे मारे ,घायल बच्ची नागरिक अस्पताल में भर्ती

Sat, 16 Dec 2017 01:29 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
दादी ने मासूम के सिर पर डंडे मारे ,घायल बच्ची नागरिक अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
कैमरी रोड के महेश नगर में एक बुजुर्ग महिला ने अपनी आठ साल की पोती की बेरहमी से पिटाई की। जनवादी महिला समिति ने हस्तक्षेप कर बच्ची को छुड़ाकर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस का कहना है कि शनिवार को बच्ची को डिस्चार्ज कराकर सीडब्यूसी के सामने ले जाया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार महेश नगर में एक बुजुर्ग महिला ने डंडे से अपनी आठ साल की पोती को बेरहमी से पीटा। बताया जाता है कि उसकी मां दूसरी जगह रहती है। पिता भी उनसे अलग तीसरी जगह रहते हैं। दादी ने पोती को पीटा तो मोहल्ला निवासी जनवादी महिला समिति की सदस्य रोशनी देवी ने बच्ची को छुड़ाया। बाद में रोशनी देवी ने जमस की शहरी कमेटी प्रधान शांति देवी से बात की और उन्होंने बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। आजाद नगर चौकी के हेड कांस्टेबल हेमराज ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को बच्ची को डिस्चार्ज कराना चाहा, मगर डॉक्टर ने इलाज के चलते उसे डिस्चार्ज नहीं किया। अब शनिवार को बच्ची को डिस्चार्ज कराकर उसके बयान चाइल्ड वेलफेयर चेयरपर्सन के सामने कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed