फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शिनाख्त परेड का मामला दो आरोपियों को और पहचाना........

शिनाख्त परेड का मामला दो आरोपियों को और पहचाना........

Sat, 09 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
शिनाख्त परेड का मामला दो आरोपियों को और पहचाना........
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस ने ऑटो रिक्शा में गैंगरेप मामले में सेंट्रल जेल में शुक्रवार को भी दो और आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई। पीड़िता ने मुख्य आरोपी 12 क्वार्टर के ऋषि उर्फ मूच्छल और सैनियान मोहल्ला के सचिन को देखते ही पहचान लिया। पीड़िता ने वीरवार को झीड़ी के निखिल को पहचाना था। पुलिस ने तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया था। तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने शुक्रवार की शिनाख्त परेड में 22 युवकों को खड़ा किया था। पीड़िता ने फिर भी दोनों आरोपियों को पहचान लिया।
पुलिस ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी 12 क्वार्टर निवासी ऋषि उर्फ मूच्छल और उसके साथी सैनियान मोहल्ला निवासी सचिन को बुधवार रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इससे पहले पुलिस ने झीड़ी के निखिल को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा था। पुलिस ने वीरवार को सेंट्रल जेल वन में शिनाख्त परेड कराई थी। पीड़िता ने 12 युवकों में से निखिल को पहचान लिया था। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला और एसआई मेवा रानी की टीम ने शुक्रवार को भी जेल में शिनाख्त परेड कराई। पीड़िता ने वहां मुख्य आरोपी ऋषि उर्फ मूच्छल और उसके साथी सचिन को देखते ही पहचान लिया। पीड़िता ने मूच्छल की तरफ इशारा किया कि यही है घिनौनी हरकत करने वाला। पहले यह ऑटो रिक्शा चला रहा था। विद्युत नगर में सवारी उतरने के बाद यह पीछे आ गया और वीरवार को शिनाख्त परेड में शामिल होने वाला युवक ड्राइविंग करने लगा। उसने मूच्छल की तरफ इशारा कर बताया कि इसने पर्दे गिराकर रेप किया था और इसके साथ खड़े युवक ने फोन छीनकर साथी का सहयोग किया था। पुलिस ने शुक्रवार की शिनाख्त परेड में 22 युवकों को खड़ा किया था। पीड़िता ने फिर भी दोनों आरोपियों को पहचान लिया।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दिल्ली रोड की 27 वर्षीय विवाहिता बरवाला में ब्यूटी पार्लर पर काम करती है। वह सोमवार रात को आठ बजे बस में बस अड्डे पर पहुंची थी। वह बाद में ऑटो में सवार होकर दिल्ली रोड पर जा रही थीं। कैंट के पास चालक ने उससे रेप किया था और उसके दो साथियों ने सहयोग किया था। महिला थाना पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया था। महिला के बताए ऑटो के अधूरे नंबर को आधार बनाकर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed