फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आदमपुर में महिला की चोटी कटी गांव में दहशत

आदमपुर में महिला की चोटी कटी गांव में दहशत

Mon, 31 Jul 2017 12:25 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर में महिला की चोटी कटी गांव में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी आदमपुर।
आदमपुर गांव में शनिवार देर रात एक महिला की चोटी काटी गई है। महिला अपने परिवार के साथ आंगन में सो रही थी। देर रात उसकी चोटी काट दी गई। चोटी काटने की बात सामने आते ही पीड़िता के घर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने इसे शरारती तत्वों का काम बताया है। साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि अफवाहों के चलते बाल काटे जा रहे हैं।

आदमपुर गांव में पश्चिमी पाना में रहने वाले शेरसिंह ने बताया कि रात को नौ बजे खाना खाकर पूरा परिवार कूलर के आगे घर के आंगन में सोया था। सुबह जब उठे तो उसकी पत्नी की चोटी से बाल काटे हुए थे। बाल चारपाई के पास ही पड़े थे। उन्होंने बताया कि पिछले 20 सालों से वे आंगन में सोते आ रहे हैं, लेकिन इस प्रकार की घटना कभी नहीं घटी। पीड़ित कमला ने बताया कि रात करीब एक बजे मेरे पति घर लौटे थे। इसलिए हम रात को दो बजे सो पाए थे, लेकिन चार बजे मेरी आंख खुल गई और मैंने अचानक अपने सर में हाथ लगाया तो बाल कटे हुए थे। उसके बाद वह अचानक बेहोश हो गई। उसने बताया कि उसे कुछ पता नहीं चला। जिले के आदमपुर में इस तरह की यह पहली घटना हुई है। यह राजस्थान से शुरू हुआ मामला हरियाणा के पलवल और फतेहाबाद होते हुए आदमपुर पहुंचा है। बाद में इस मामले की सूचना आदमपुर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


महिला की चोटी कटने की शिकायत मिली है। पुलिस अभी मामले में जांच कर रही है। -पवन कुमार, थाना प्रभारी आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed