फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2-year-old innocent died due to collapse of the door frame of the house under construction

Hisar: निर्माणाधीन मकान की चौखट गिरने से 2 वर्षीय मासूम की मौत, मकान मालिक की पत्नी और ठेकेदार पर केस दर्ज

Thu, 26 May 2022 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 26 May 2022 11:04 PM IST
सार

हिसार में मस्तनाथ कॉलोनी की घटना है। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने मकान मालिक की पत्नी और ठेकेदार पर लापरवाही का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
2-year-old innocent died due to collapse of the door frame of the house under construction
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के हिसार में सैनिक छावनी के सामने मस्तनाथ कॉलोनी में बुधवार शाम निर्माणाधीन मकान की चौखट गिरने से दो वर्षीय रोनी घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता राजमिस्त्री राजकुमार के बयान पर मकान मालिक की पत्नी और ठेकेदार खरड़ निवासी कृष्ण के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

ठेकेदार को कहा था रस्सी कमजोर है, माना नहीं

पुलिस को दिए गए बयान में मूलरूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता और परिवार के साथ हांसी की शिव कॉलोनी में रहता है। वह मस्तनाथ कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में रह रहे हैं। उसने बताया कि खरड़ गांव के कृष्ण ठेकेदार ने मस्तनाथ कॉलोनी के सामने एक मकान बनाने का ठेका लिया हुआ है।
विज्ञापन


अब मकान की दूसरी मंजिल पर काम चल रहा है। बुधवार को ठेकेदार ने दूसरी मंजिल पर चौखट बांधी। वहां पर कर रहे दूसरे मिस्त्री अर्जुन ने ठेकेदार और मकान मालिक की पत्नी से कहा कि रस्सी कमजोर है टूट सकती है, लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान चौखट को बांधी गई रस्सी टूट गई और चौखट मेरे बेटे रोनी के ऊपर आ गिरी। जांच कर रहे एचसी विक्रांत का कहना है कि राजकुमार के बयान पर ठेकेदार कृष्ण और मकान मालिक की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed