{"_id":"5a60fb934f1c1b7b268b524b","slug":"191516305299-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने की युवती से छेड़छाड़, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाई ने की युवती से छेड़छाड़, केस दर्ज
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
हिसार। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपने ताऊ के बेटी के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक हरकत की है। महिला थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शादीशुदा 29 वर्षीय युवती 10 दिसंबर को अपने मायके आई हुई थी। घटना वाले दिन वह करीब डेढ़ बजे खेत में पैदल जा रही थी। उसने शिकायत दी कि उसके ताऊ का बेटा वहां खेत के डोल पर बैठा था। उसने वहां उसके साथ छेड़छाड़ की। वह उसकी हरकत देखकर हैरान रह गई और छेड़छाड़ का विरोध किया। इस पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। युवती ने बाद में परिजनों को आपबीती बताई। फिर मामला महिला थाने में पहुंच गया। शिकायत मिलने पर जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल ऊषा रानी की टीम ने मौके का मुआयना किया। महिला थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।