फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑटो रिक्शा में गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस लाई प्रोडक्शन वारंट पर

ऑटो रिक्शा में गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस लाई प्रोडक्शन वारंट पर

Wed, 13 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा में गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस लाई प्रोडक्शन वारंट पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
महिला थाना पुलिस नेशनल हाईवे पर ऑटो रिक्शा में गैंगरेप के मामले में बारह क्वार्टर निवासी मुख्य आरोपी ऋषि उर्फ मूच्छल को मंगलवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए उसका रिमांड मांगा। अदालत ने पुलिस की दलील सुनने के बाद उसका एक दिन का रिमांड मंजूर किया।
महिला थाना पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर मुख्य आरोपी ऋषि उर्फ मूच्छल को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की मंजूरी मांगी थी। अदालत ने मंजूरी देकर मंगलवार का दिन निर्धारित किया था। टीम ने आरोपी को सेंट्रल जेल से हिरासत में लिया और कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड मांगा। कोर्ट ने उसका एक दिन का रिमांड मंजूर कर लिया। दिल्ली रोड एरिया की 27 साल की एक विवाहिता सोमवार रात को बरवाला से बस अड्डे पर पहुंची थी। वह वहां से ऑटो रिक्शा में सवार हुई थी। विद्युत नगर के पास चार सवारी उतरने पर ऑटो रिक्शा में चालक और उसके दो साथी रह गए थे। आरोप है कि वहां चालक ने पीछे वाली सीट पर आकर विवाहिता से रेप किया था। चालक का साथी ड्राइविंग करने लगा था और दूसरे साथी ने विवाहिता का मुंह दबा दिया था। बाद में तीनों विवाहिता को कैंट के पास फेंककर फरार हो गए थे। पीड़िता बाद में पति के साथ महिला थाने में पहुंची थी और एसएचओ सरोज बाला को शिकायत दी थी। पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

शिनाख्त परेड में पहचाने थे तीनों आरोपी
पुलिस ने गैंपरेप के दौरान ऑटो चलाने वाले झीड़ी के निखिल को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषि उर्फ मूच्छल और उसके साथी सैनियान मोहल्ला के सचिन को गिरफ्तार किया था। पुलिस बाद में पीड़िता को सेंट्रल जेल में ले गई थी। उसने अलग-अलग दिन शिनाख्त परेड में 34 युवकों के बीच तीनों आरोपियों को पहचान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed