फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पांचवीं पास ठग पढ़े-लिखे लोगों को बनाते थे निशाना

पांचवीं पास ठग पढ़े-लिखे लोगों को बनाते थे निशाना

Wed, 29 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
पांचवीं पास ठग पढ़े-लिखे लोगों को बनाते थे निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
विदेशों में रह रहे लोगों की केस हिस्ट्री एकत्रित कर परिवार के लोगों के सोने के गहने-नकदी ठगने वाले दो लोगों को पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों में कैथल के डोगरा गेट का राजेश प्रजापति उर्फ रिंकू और बिशनगढ़ गामड़ी निवासी जसपाल उर्फ जस्सू सैनी हैं। राजेश को पुलिस ने उसकी ससुराल सरसौद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ठगों ने हैरानी वाले खुलासे किए हैं। 30 वर्षीय राजेश केवल पांचवीं पास है और 35 वर्षीय जस्सू अनपढ़ और अविवाहित हैं। हर वारदात के बाद ये लोग मौज-मस्ती के लिए चंडीगढ़-दिल्ली जैसे शहरों में चले जाते थे। साथ ही ये लोग क्रिकेट पर सट्टा लगाते थे। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को सिविल लाइन थाने में सात जुलाई को दर्ज हुए कुंजलाल शर्मा से ठगी के मामले में चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
वारदात से पहले करते थे रेकी
स्पेशल स्टाफ इंचार्ज जोगेंद्र सिंह और एसआई महेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि अनपढ़ जस्सू विदेशों में रहने वालों के बारे में गलियों में घूम जानकारी जुटाता था। इसके बाद आगे का काम राजेश के जिम्मे था। वह उनका नकली दोस्त बनकर विदेशों में रहने वाले लड़कों के माता-पिता को अपना शिकार बनाता था। वारदात से पहले वे मामले की रेकी करते थे। घर में कौन-कौन हैं, कहां आते-जाते हैं, टाइम शेड्यूल क्या है। वारदात को अंजाम देने के लिए पहले उनके पास पहले टियागो गाड़ी रखते थे। इसके बाद उन्होंने थार जीप रख ली। दोनों ठग शाही पहनावा पहनते थे, ताकि किसी को उन पर शक ना हो। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह जिंदगी ही उनको ठाठ की लगती थी। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे पकड़े भी जाएंगे। उसके ठाठ-बाट पर पड़ोसी और रिश्तेदार हैरान थे।
विज्ञापन

रिटायर्ड प्रिंसिपल से लेकर पढ़े-लिखे को बनाया शिकार
अनपढ़ व पांचवीं पास दोनों ठगों ने स्कूल की रिटायर्ड प्रिंसिपल समेत पढे़-लिखे लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया। हांसी, हिसार शहर में दोनों ने करीब आठ के आसपास वारदात की थी। शातिर ठग सामने वाले को जानकार होने का पूरा विश्वास दिला देता था। वह चंद मिनट रुककर बुजुर्ग को सोचने तक का मौका नहीं देता था। जब बुजुर्ग ठग न लौटने पर विदेश में अपने बेटे से फोन पर संपर्क करते तो वारदात का खुलासा होता था। तब बेटा बताता था कि उसका ऐसा कोई दोस्त नहीं और न उसकी अभी किसी से फोन पर बात हुई है। शातिर ठग का शिकार ज्यादातर लोग 70 साल से ऊपर की उम्र के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ सालासर घूमकर आया था ससुराल
पुलिस के अनुसार शातिर राजेश अब थार जीप में परिवार समेत राजस्थान में घूमने गया था। वह पत्नी और बेटी के साथ खाटू श्याम जी और सालासर घूमकर अपनी ससुराल के गांव सरसौद में लौटा था। इसी दौरान किसी ने शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दे दी और पुलिस ने उसको मौके पर जाकर धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed