{"_id":"593ee7301126f4156b8b4631","slug":"191497294640-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार बंदी
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
बरवाला रोड स्थित ऑब्जर्वेशन होम से फरार छह किशोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने उनको पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। ये किशोर रविवार शाम को सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर फरार हो गए थे। सदर थाना पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सीआईए समेत पुलिस की चार टीमें फरार बंदियों को वारदात के बाद से अलग-अलग जगहों पर ढूंढ रही हैं। पुलिस की टीमों ने सोमवार को एचएलआरडीसी फार्म, जुगलान व तलवंडी राणा एरिया, न्योली व सीसवाल सहित कई जगह छापे मारे, मगर सफलता नहीं मिली। सीआईए वन इंचार्ज कृष्ण कुमार, सीआईए टू इंचार्ज कप्तान सिंह, सदर थाना प्रभारी देवेंद्र नैन की टीमें विभिन्न स्थानों पर फरार किशोरों की टोह में घूमती रहीं। सदर थाना पुलिस ने ऑब्जर्वेेशन होम अधीक्षक सुरेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर छह के खिलाफ फरारी, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और लूटपाट का केस दर्ज किया है।
तीन मोबाइल छीन ले गए
फरार बाल कैदी जाते-जाते गेट पर रखे सुरक्षा कर्मियों के तीन मोबाइल फोन भी छीन ले गए। मोबाइल की अंदर ले जाने की मनाही होने पर फोन गेट पर एक जगह रखे थे। ऑब्जर्वेशन होम प्रबंधन ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर बंदियों की फरारी, सुरक्षा कर्मियों से मारपीट और मोबाइल ले जाने की सूचना दी है।
विज्ञापन
यह है मामला
बरवाला रोड स्थित ऑब्जर्वेशन होम से रविवार शाम छह बाल कैदी फरार हो गए थे। फरारी की सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों में अफरा तफरी मच गई थी। फरारी के बाद बाल कैदियों ने बरवाला रोड पर बाइक सवार एक दूधिये से मारपीट कर दूध बिखेर दिया था और पत्थर से शीशा तोड़कर एक कार छीनने का प्रयास किया था। मगर चालक ने मामला संदिग्ध देख शीशा टूटने के बावजूद मौके पर कार नहीं रोकी थी।
बाइक छीनने का केस दर्ज
सदर थाना पुलिस ने फरार चार किशोरों पर बाइक छीनने व मारपीट का केस अलग से दर्ज किया है। तलवंडी राणा के महिपाल ने बयान देकर बताया था कि वह फार्म में मजदूरी पर गया था। तभी चार लड़के आये और पानी मांगा। वह पानी लाने के लिए मुड़ा तो चारों ने पीछे से किसी भारी वस्तु से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। फिर हमलावर बाइक छीनकर फरार हो गए। वह एक सिक्योरिटी गार्ड की बाइक मांगकर लाया था। यह बाइक बाद में जीएलएफ कॉलोनी में लावारिस खड़ी मिली थी।
जांच में खराब मिले बालसुधार गृह के सीसीटीवी
ऑब्जर्वेशन होम से फरार छह किशोरों का सुराग नहीं
तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित