{"_id":"5c87fd74bdec22144002d7a7","slug":"181552416116-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रोहा बस स्टैंड से काना गैंग का 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अग्रोहा बस स्टैंड से काना गैंग का 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। पुलिस ने अग्रोहा बस स्टैंड से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। किरोड़ी निवासी राजेश उर्फ राजू विनोद काना गैंग से संबंध रखता है और सीआईए स्टाफ ने मंगलवार रात को उसे गिरफ्तार किया। राजेश पर 31 दिसंबर 2018 को कातिलाना हमले करने का केस दर्ज है।
थाना अग्रोहा के गांव किरोड़ी निवासी केसरी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके बेटे सुशील व भतीजे कपिल पर जान से मारने की नीयत से 31 दिसंबर 2018 को शाम 4:30 बजे कई फायर किए गए थे। वे दोनों लहूलुहान हालत में खेत में पड़े मिले थे। पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया था। पुलिस ने किरोड़ी निवासी राजेश उर्फ राजू को गिरफ्तार करने के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। सीआईए स्टाफ हिसार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल फैलाया और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर नजर रखी गई।
सीआईए स्टाफ हिसार के प्रभारी निरीक्षक विजेंदर सिंह की टीम को राजू के अग्रोहा बस स्टैंड पर होने की सूचना मिली तो उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल फैलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आज अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी पुलिस
गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर पुलिस उसे रिमांड पर सौंपने की मांग करेगी। पुलिस के अनुसार आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया असलाह व मोटरसाइकिल बरामद की जानी है। इस मामले में एक अन्य आरोपी चमारखेड़ा निवासी नसीब उर्फ मुन्ना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अतिरिक्त एक अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
कई थानों में दर्ज हैं मामले
गिरफ्तार किए गए आरोपी किरोड़ी निवासी राजेश उर्फ राजू के विरुद्ध कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक नौ मुकदमे थाना अग्रोहा, आदमपुर व फतेहाबाद के टोहाना में हत्या का प्रयास, मारपीट, शस्त्र अधिनियम जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। आरोपी राजेश उर्फ राजू का संबंध थुराना निवासी विनोद काना गैंग से रहा है।