{"_id":"5c50b304bdec22738442a842","slug":"181548792580-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से मोबाइल व नकदी छीनने के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार से मोबाइल व नकदी छीनने के पांच आरोपी गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार से मोबाइल और नकदी छीनने के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नारनौंद। दुकानदार से पैसे छीनने व मारपीट करने के मामले के पांच आरोपियों को नारनौंद पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। जिन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। नारनौंद के वार्ड नंबर 9 निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कस्बे के कुछ युवकों ने उसका मोबाइल फोन व 1200 रुपये छीन लिए और उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शिकायत में नारनौंद के वार्ड नंबर 11 निवासी सागर व अजय, वार्ड 10 निवासी छोटू व अंकित और वार्ड 8 निवासी अमन पर आरोप लगाया गया था। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। नारनौंद थाना प्रभारी राजसविंद्र ने बताया कि मंगलवार को पांचों युवकों को कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।