{"_id":"5b2806784f1c1b6a4d8b7458","slug":"181529349752-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की छेड़छाड़ से आहत से किशोरी ने जहर पिया----","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी की छेड़छाड़ से आहत से किशोरी ने जहर पिया----
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। करीब डेढ़ महीने से छेड़छाड़ से परेशान चल रही आठवीं कक्षा की छात्रा ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन नाबालिग किशोरी को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवती का आईसीयू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने किशोरी के पिता के बयान पर पड़ोसी के खिलाफ धारा 354 ए, 354डी और 12 पोस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पीड़ित के पिता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी गांव के स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। पिछले डेढ़ महीने से वह स्कूल भी नही जा रही है। उसने अपने घर की बजाय अपने ताऊ के साथ गांव से बाहर बनी ढ़ाणी में रहना शुरू कर दिया था। बार-बार कहने के बाद भी वह घर आने के लिए तैयार नहीं थी। 16 जून को जब किशोरी की मां ने उससे घर नहीं आने की वजह पूछी तो छात्रा रोने लगी। परिजनों के बार-बार पूछने पर लड़की ने बताया कि गांव में टेेंट की दुकान करने वाला उनका पड़ोसी प्रवीन काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। स्कूल जाते समय भी वह अक्सर उसके साथ अश्लील हरकत करता है। उस पर गंदे कमेंट करता है। छेड़छाड़ की वजह के कारण वह परेशान है। इसी कारण वह घर नहीं आना चाहती।
पंचायत में नहीं आया आरोपी
घरवालों को किशोरी के साथ हो रही छेड़छाड़ का पता चला तो उन्होंने इस बारे में गांव के सरपंच व आरोपी के पिता को इस बारे में सूचित किया। सरपंच ने मामले की सच्चाई पता करने के लिए आरोपी युवक तथा उसके पिता को बुलाया। काफी देर इंतजार के बाद भी आरोपी युवक व उसके पिता नहीं पहुंचे। किशोरी से हुई छेड़छाड़ की चर्चा गांव में होने से किशोरी मानसिक तौर पर अत्याधिक परेशान हो गई। शनिवार को उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। किशोरी को परिजन गंभीर अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। दो दिन बाद तक किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल किशोरी आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन
गांव के पूर्व सरपंच ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है। एक लड़की व लड़के का बाप है। इससे पहले भी वह इसी तरह के अन्य मामले में आरोपी रह चुका है। इस मामले में पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
मामले में जांच अधिकारी अशोक कुुमार ने बताया कि पुलिस ने अभी किशोरी के पिता के ब्यान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है । किशोरी के ब्यान दर्ज होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।