{"_id":"5bc39396bdec22697e5384cb","slug":"171539543958-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन से गायब युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 दिन से गायब युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौंद। गांव लोहारी राघो से पिछले दिनों गायब हुए युवक के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक का शव गारणपुरा गांव के पास नहर में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
गांव लोहारी राघो से 6 अक्टूबर से गायब एक युवक का शनिवार को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। मृतक युवक 36 वर्षीय नरेश का शव तोशाम के गारणपुरा गांव के पास नहर में मिला। शव मिलने के बाद परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई। परिजनों का कहना है कि नरेश की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस ने युवक के पिता लोहारी राघो निवासी महाबीर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला जोड़ दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। इस संबंध में नारनौंद थाना प्रभारी उदयभान गोदारा ने बताया कि मृतक युवक के पिता महाबीर के बयान पर मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।