फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नागरिक अस्पताल में बच्ची को फेंककर भागने वाली युवती ने दर्ज करवाया रेप का केस

नागरिक अस्पताल में बच्ची को फेंककर भागने वाली युवती ने दर्ज करवाया रेप का केस

Thu, 11 Oct 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बच्ची को फेंककर भागने वाली युवती ने दर्ज करवाया रेप का केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नागरिक अस्पताल में पांच अक्तूबर की रात को नवजात बच्ची को कूड़ेदान में डालकर जाने वाली युवती ने रेप का केस दर्ज करवाया है। युवती के अनुसार उसके साथ आरोपी झज्जर के गांव बादली निवासी प्रशांत ने रेप किया था। उसके बाद वह गर्भवती हो गई और उसे बच्ची पैदा हो गई। पुलिस ने युवती कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप केस की जीरो एफआईआर दर्ज करके आगामी जांच के लिए रोहतक भेज दी है।

अपनी शिकायत में 21 वर्षीय युवती ने बताया कि वह झज्जर जिले की रहने वाली है। इस समय वह हिसार के एक संस्थान में पढ़ाई कर रही है। जब वह 12वीं कक्षा में थी तब फेसबुक के माध्यम से आरोपी प्रशांत के साथ दोस्ती हो गई। इसके बाद वह आरोपी से लगातार फोन पर बातचीत करती रही। इसके बाद जब उसने हिसार में अपना दाखिला करवाया तब आरोपी उसे अपनी कार में यहां पर छोड़ने आया था। एक दिन जब उसे अपने घर जाना था तो आरोपी उसे अपनी कार में रोहतक ले गया। वहां पर आरोपी उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ रेप किया व उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ रेप करता रहा। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई और आरोपी लगातार शादी करने का झांसा देता रहा। पांच अक्तूबर को उसे पेट में दर्द हुआ तो वह नागरिक अस्पताल गई थी। वहां पर उसने एक लड़की को जन्म दिया था। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। उस रात युवती बच्ची को जन्म देने के बाद उसे नागरिक अस्पताल के कूड़ेदान में डालकर भाग गई थी। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी के आधार पर उसको पकड़कर अस्पताल लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed