{"_id":"5aaac8d04f1c1ba3238b55bc","slug":"171521141968-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपये न लाने पर पत्नी को बंधक बनाकर दी यातनाएं , कमरे में बंद पीड़िता रात भर कराहती रही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार रुपये न लाने पर पत्नी को बंधक बनाकर दी यातनाएं , कमरे में बंद पीड़िता रात भर कराहती रही
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
मॉडल टाउन में मंगलवार रात एक महिला को जमकर पीटा गया। फिर उसे कमरे में बंद दिया गया। उसे खाने-पीने को कुछ नहीं दिया। वह रातभर कराहती रही। उसने जैसे-तैसे अगले दिन अपने परिजनों को फोन पर बताया। परिजन बुधवार देर रात उसे नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले मॉडल टाउन के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने दहेज मांगना शुरू कर दिया। शुरू में उसे 15 हजार रुपये लाकर दिए, लेकिन वह उसके बावजूद उसे तंग करने लगा। बार-बार की मारपीट से तंग होकर शादी के चार महीने बाद मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। अब फरवरी में ससुराल वाले आए और मुझे अपने साथ ले आए। महिला का कहना है कि ससुराल में आने के बाद पति ने फिर दहेज मांगना शुरू कर दिया। इस बार 50 हजार रुपये की डिमांड करने लगा। उसने रुपये लाने से इनकार कर दिया। यह सुनने के बाद पति कमरे में ले गया और कमरा बंद कर लोहे के पाइप से मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान चुन्नी से गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। फिर कमरे को बाहर से बंद कर दिया। वह रातभर दर्द से कराहती रही, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। दिन में जैसे-तैसे फोन कर मां को घटना के बारे में बताया। परिजन शाम को ससुराल पहुंचे और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।