{"_id":"59caa74a4f1c1bb0538b48a5","slug":"171506453322-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में दो लोगों की जेब कटी, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नागरिक अस्पताल में दो लोगों की जेब कटी, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नागरिक अस्पताल में दो लोगों की जेब कट गई है। एक मामले में जेबकतरे ने सेक्टर 9-11 निवासी जांगिड़ सभा के सदस्य होशियार सिंह को निशाना बनाया। जेब कतरे ने उनका पर्स निकाल लिया। इसमें 2061 रुपये, जरूरी कागजात सीनियर सिटीजन का पहचान पत्र, सभा का सदस्यता कार्ड सहित कई जरूरी सामान था। होशियार सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हाल में अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई है। फुटेज में एक व्यक्ति और उसका बच्चा दोनों वारदात में लोगों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इन्हें ही संदिग्ध मान रही है।
होशियार सिंह ने बताया कि वे साढ़े 10 बजे के करीब अस्पताल में दवा लेने के लिए आए थे। उन्होंने काउंटर से पर्ची कटवाई। इसके बाद पर्स जेब में डाल लिया। इसके बाद कोई अज्ञात व्यक्ति पर्स चोरी कर ले गया। दूसरे मामले में भी इसी तरह की वारदात हुई।