फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   किन्नू के सप्लायर को पच्चास लाख की चपत

किन्नू के सप्लायर को पच्चास लाख की चपत

Wed, 13 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
किन्नू के सप्लायर को पच्चास लाख की चपत
हिसार।
विज्ञापन

अग्रसेन कॉलोनी के राजेश शर्मा को किन्नू सप्लाई के बिजनेस में पुणे का एक दंपति 50 लाख की चपत लगा गए। मामले की शिकायत उसने सिविल लाइन थाने में दी है। पुलिस बिजनेसमैन की शिकायत पर दंपति के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता राजेश ने बताया कि उनका रवि कुमार शर्मा और शिखा भारद्वाज से संपर्क हुआ था। उन्होंने किन्नू के सप्लाई की डील उनसे कर ली। पुणे के दंपति ने कहा था कि ये किन्नू विदेश भेजे जाएंगे। उन्होंने एक कंपनी का नाम भी उन्हें बताया था। इस डील के आधार पर उन्होंने करीब 50 लाख के किन्नू सप्लाई कर दिए। अब दंपति उनके पैसे नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे विदेश भी गए थे, जहां से कंपनी प्रबंधन ने बताया कि इस माल के बदले तो पुणे के दंपति को पेमेंट की जा चुकी है। इसके बाद उसे मामले के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed