{"_id":"598368c84f1c1b22578b4726","slug":"171501784264-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रजीत चिंटू बोला, हत्यारों ने प्रदीप को संभलने का भी नहीं दिया मौका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंद्रजीत चिंटू बोला, हत्यारों ने प्रदीप को संभलने का भी नहीं दिया मौका
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
प्रदीप जमावड़ी हत्या प्रकरण में गोली लगने से घायल हुए चंद्रजीत उर्फ चिंटू को हालत में सुधार होने के बाद आईसीयू से रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रदीप की मां सावित्री की हालत अभी गंभीर बनी है। चिंटू ने बताया कि उस रोज हत्यारों ने प्रदीप भाई साहब को संभलने तक का मौका नहीं दिया था। उन्होंने महज सात या आठ सेकंड में ताबड़तोड़ 12 गोलियां दाग दी थीं, जिससे उसकी मौत हो गई।
गांव जमावड़ी के चिंटू ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री का वर्कर है। वह बीच-बीच में प्रदीप के घर अर्बन एस्टेट में जाता रहता था। वह घटना वाले दिन वहीं था। बड़ाला का प्रदीप उर्फ काला अकेला आया था। प्रदीप जमावड़ी और काला छत पर चले गए थे। वह भी छत पर था। प्रदीप ने पानी मंगाया तो उसने उनको जग में पानी दे दिया था। इसके बाद प्रदीप ने उसको दूर जाने के लिए बोला था। वह छत के अगले सिरे पर आ गया। प्रदीप और काला छत के पिछले भाग के पास करीब 15 मिनट बातचीत करते रहे। उसके बाद वे नीचे उतरे और दोनों बाहर जाने लगे। पूछने पर प्रदीप ने बताया कि वह काले को बस अड्डे पर छोड़ने जा रहा है। चिंटू ने बताया कि प्रदीप को उसकी मां सावित्री ने जाते समय टोका था, लेकिन प्रदीप ने मां को अनसुना कर दिया था।
तीनों ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
चिंटू ने बताया कि काला और उसके दोनों साथियों के हाथों में पिस्तौल थीं। तीनों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। प्रदीप के पीठ वाले हिस्से में गोलियां लगीं और वह बुलेट बाइक समेत गिर गए। बीच-बचाव में उसे और सावित्री को भी गोली लगी थी। हत्यारों ने 12 गोलियां बरसाई थीं।
विज्ञापन
चिंटू के रूम में पुलिस तैनात
पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में चिंटू के रूम में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। निजी अस्पताल के परिसर में एक पीसीआर घटना वाले दिन से तैनात है। पुलिसकर्मी रूम के बाहर सख्त पहरा दे रहे हैं। प्रदीप की मां सावित्री आईसीयू में दाखिल है।
यह है मामला
अर्बन एस्टेट में शनिवार रात काला और उसके दो साथियों ने गोलियां मारकर प्रदीप जमावड़ी की हत्या कर दी थी। उसके दोस्त चिंटू और मां सावित्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अभी तक सभी हमलावर गिरफ्त से बाहर हैं।
फोटो 37
हालत सुधरने पर आईसीयू से रूम में हुआ शिफ्ट, पुलिस तैनात