फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बालसमंद में फायरिंग कर मांगी एक करोड़ की चौथ

बालसमंद में फायरिंग कर मांगी एक करोड़ की चौथ

Mon, 19 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बालसमंद में फायरिंग कर मांगी एक करोड़ की चौथ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। हांसी के बाद अब बालसमंद में बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया है। रविवार रात को बालसमंद में हिसार मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाश आए और कार्यालय पर फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। गोली दीवार और शीशों में जा लगी। इस दौरान बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की चौथ मांगने वाला पत्र भी फेंका। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर बालसमंद चौकी इंचार्ज कृष्ण लाल टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक से घटना की पूरी जानकारी ली और मौके पर मिले चौथ मांगने वाले कागज को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों में दहशत का माहौल हो गया है।
रविवार रात दो बाइक पर आए छह बदमाशों ने आईओसी के पेट्रोल पंप पर फायरिंग की। फायरिंग का उद्देश्य दहशत फैलाना बताया जा रहा है। पंप के मालिक रवि कुमार के अनुसार फायरिंग कर रहे युवकों ने इस दौरान चिल्लाकर उनसे एक करोड़ रुपये की चौथ मांगी और न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। साथ ही चौथ मांगने वाला पर्चा भी फेंका। खास बात यह है कि बालसमंद में जिस स्थान पर फायरिंग हुई है, वहां से पुलिस चौकी कुछ ही दूरी पर है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और क्षेत्र में घेराबंदी करवा दी। वारदात के बाद पुलिस नाकेबंदी कर देर रात तक आरोपियों की पहचान में जुटी रही।
विज्ञापन

कई युवा जा चुके हैं अपराध के दलदल में
बालसमंद गांव के कई युवा अपराध के दलदल में जा चुके हैं। इनमें से कई अभी जेल में हैं और कई जेल से बाहर आ चुके हैं। हिसार के आईजी रहे ओपी सिंह ने यहां के युवाओं को अपराध के स्थान पर शिक्षा से जुड़ने के लिए अनेक कार्यक्रम शुरू किए थे। ग्रामीणों को 10 साल में एक आईएएस या आईपीएस बनने का चैलेंज भी दिया था। इसके बाद युवा रचनात्मक गतिविधियों में दिलचस्पी लेने लगे थे। रविवार को हुई घटना से सभी स्तब्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में फायरिंग कर की थी हत्या
अपराध के मामलों में बालसमंद सदा चर्चित रहा है। 14 मई 2015 को कस्बे के पेटवाड़ के संदीप उर्फ बच्ची की कोर्ट परिसर में पुलिस कस्टडी में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। तब पुलिस ने मौके से बालसमंद के एक आरोपी को मौके से धर दबोचा था। वहां गोली लगने से एक एएसआई भी घायल हो गया था। इसी मामले में पुलिस पिछले हफ्ते बालसमंद के अरविंद पंडित को गुरुग्राम से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। उसे रिमांड के बाद वापस जेल भेज दिया।

लेट नाइट 10 बजे
बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर पर्चा फेंका
मौके पर पहुंची पुलिस, बाइक सवार छह बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed