फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   भारत नगर निवासी सतीश कुमार का बरवाला-हांसी रोड पर मिला शव

भारत नगर निवासी सतीश कुमार का बरवाला-हांसी रोड पर मिला शव

Wed, 30 Jan 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
भारत नगर निवासी सतीश कुमार का बरवाला-हांसी रोड पर मिला शव
बरवाला-हांसी रोड पर मिला युवक का शव, परिजनों का आरोप-दोस्तों ने की हत्या
विज्ञापन

हिसार। भारत नगर निवासी 33 वर्षीय शादीशुदा सतीश कुमार का शव सोमवार देर रात बरवाला-हांसी रोड पर संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। बरवाला थाना पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। उसकी जेब से मिले कागजात के आधार पर सतीश की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मंगलवार सुबह नागरिक अस्पताल में सतीश के छोटे भाई अजूबा ने बताया कि सतीश गांवों में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता था। वह सोमवार सुबह घर से अपनी मोटरसाइकिल पर सामान बेचने के लिए बरवाला के लिए निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। अजूबा ने मंगलवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान आरोप लगाया कि सतीश की हत्या की गई है। उसने बताया कि उसके हांसी और बरवाला निवासी दो दोस्त हैं, उन पर हत्या का शक जाहिर किया है। उसने कहा कि ये दोनों सुबह से सतीश के साथ थे, लेकिन अब दोनों फरार हैं।
जख्मी हालत में छोड़कर चले गए
मृतक के साले आजाद ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात करीब पौने दो बजे उसके जीजा सतीश के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि सतीश जख्मी हालत में है। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और सतीश को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आजाद ने आरोप लगाया कि दो दोस्तों ने उसकी हत्या की है। सतीश के कपड़े बदले हुए थे और मोटरसाइकिल पर भी कोई निशान नहीं है, जिससे यह कहा जाए कि दुर्घटना हुई है। उसका कहना है कि सतीश का आधार कार्ड वहां मिला, जहां तीनों ने शराब पी थी।
विज्ञापन


भाई के बयान पर केस दर्ज
केस के जांचकर्ता हेडकांस्टेबल सत्यनारायण का कहना है कि मृतक के भाई अजूबा के बयान पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। उसने दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और केस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी कि हत्या हुई है या दुर्घटना। फिलहाल दोनों युवकों की भी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed