फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नर्स को फोन कर बोला-मैं तेरे से प्यार करता हूं, आपति जताने पर जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज

नर्स को फोन कर बोला-मैं तेरे से प्यार करता हूं, आपति जताने पर जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज

Mon, 07 May 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
नर्स को फोन कर बोला-मैं तेरे से प्यार करता हूं, आपति जताने पर जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एक अनजान शख्स निजी अस्पताल की एक नर्स को फोन कर बोला, मैं तेरे से प्यार करता हूं और तुम मुझसे फ्रेंडशिप कर ले। नर्स ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं उसने फोन कर नर्स के पति को भी धमकी दी। सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया है। एक नर्स ने पुलिस को शिकायत दी कि किसी ने 19 अप्रैल को 12.30 बजे उसके पास फोन किया। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि मैं तेरे से प्यार करता हूं। तू मेरे से फ्रेंडशिप कर ले, मैं तेरे को चाहता हूं। मैं तेेरे लिए कुछ भी कर सकता हूं। नर्स ने विरोध किया तो वह आगबबूला हो गया और गालियां देने लगा। वह फिर बार-बार फोन कर धमकी देने लगा। उस शख्स ने बाद में उसके पति के पास फोन किया और उसके बारे में गालियां देने लगा। उसने कहा वह उससे बात नहीं करेगी तो जान से मार दूंगा। नर्स ने सिविल लाइन में शिकायत देकर मोबाइल नंबर का हवाला देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिविल लाइन पुलिस ने अश्लील भाषा बोलने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed