फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रामपाल प्रकरण: बस सेवा ठप होने से पेश नहीं हो सके 14 गवाह, मिली तारीख............... अब दो हिस्सों में चलेगा रामपाल पर दर्ज देशद

रामपाल प्रकरण: बस सेवा ठप होने से पेश नहीं हो सके 14 गवाह, मिली तारीख............... अब दो हिस्सों में चलेगा रामपाल पर दर्ज देशद

Tue, 29 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
रामपाल प्रकरण: बस सेवा ठप होने से पेश नहीं हो सके 14 गवाह, मिली तारीख............... अब दो हिस्सों में चलेगा रामपाल पर दर्ज देशद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेंट्रल जेल वन में एडीजे अजय पराशर की अदालत में सोमवार को बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण के देशद्रोह के मुकदमे में सुनवाई हुई। डेरामुखी प्रकरण को लेकर रेल, बस सेवा ठप होने से 937 आरोपियों में से केवल 241 आरोपी कोर्ट में पेश हो सके। इनमें रामपाल समेत 16 आरोपी जेल में बंद हैं और 225 आरोपी जमानत मंजूर वाले पेश हुए। बरवाला थाना पुलिस ने रामपाल और उसके सहयोगियों पर 18 नवंबर 2014 को केस दर्ज किया था। कुल 937 आरोपियों में से मुख्य आरोपी रामपाल समेत 16 आरोपी जेल में बंद हैं और बाकी आरोपियों की जमानत मंजूर की जा चुकी है। जमानत पर छूटे आरोपियों में से मंगलवार को पेशी पर 225 आरोपी आ पाए। जेल में बंद आरोपियों को पुलिस ने पेश किया। आरोपी पक्ष के वकील महेंद्र सिंह नैन ने धारा 144 का हवाला देकर न पहुंचने वाले आरोपियों की हाजिरी माफी की दरख्वास्त लगाई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
अब दो हिस्सों में चलेगा केस
देशद्रोह के मुकदमे का ट्रायल अब दो हिस्सों में चलेगा। जेल में बंद और जमानत पर छूटकर नियमित पेश होने वाले आरोपियों का केस एक हिस्से में चलेगा। इसकी तारीख 25 सितंबर लगाई गई है। इसके अलावा 12 के करीब ऐसे आरोपी हैं, जो बाद में गिरफ्तार हुए, भगौड़े थे या गैरहाजिर थे। उनका केस दूसरे हिस्से में चलेगा। उनकी तारीख 18 सितंबर है।
विज्ञापन

नहीं पेश हो सके 14 गवाह
डेरामुखी प्रकरण को लेकर बस और रेल सेवा ठप होने से अदालत में सोमवार को 14 गवाह नहीं पहुंच सके। ऐसे में गवाही नहीं हुई और कोर्ट ने अगली तारीख लगा दी। इन गवाहों में सरकारी डॉक्टर और पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed