{"_id":"5d0fe5388ebc3e65df24c461","slug":"156132279115-hisar-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने गांव के युवक और उसके दोस्तों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती ने गांव के युवक और उसके दोस्तों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर के पास के एक गांव की युवती ने गांव के ही युवक और उसके दोस्त पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी युवक ने डरा-धमकाकर अपने दोस्त के साथ उसकी शादी भी करा दी। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सदर पुलिस थाने ने युवती की शिकायत पर पांच नामजद सहित छह के खिलाफ धारा 120-बी, 354-डी, 376(2)(एन) और 506 के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि मेरे पड़ोस में रहने वाला एक युवक का मेरे घर आना-जाना था। वह युवक और उसके तीन दोस्त (जिनका ननिहाल इस गांव में है) करीब छह महीने से बुरी नीयत से मेरा पीछा कर रहे थे। मगर पड़ोस का मामला होने और झगड़ा होने के डर से मैंने इस बारे में अपने परिवार वालों को नहीं बताया, जिससे उनके हौसले बढ़ गए। 15 मई रात को पड़ोसी युवक मेरे घर आया और मुझे जान मारने व बदनाम करने की धमकी देकर तूड़े के कमरे में ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब मैंने आरोपी युवक को शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने के लिए हामी भर दी। इसके बाद आरोपी युवक ने मेरे साथ दो-तीन बार गलत काम किया। इसके बाद 19 मई की रात डेढ़ बजे आरोपी युवक शादी की बात कहकर मुझे बुलेट पर बैठाकर हिसार ले गया। यहां से अपने एक जानकार के गुरुग्राम स्थित फ्लैट पर ले गया। यहां युवक व उसके तीन दोस्त आए। उन्होंने मुझे धमकाया कि अभी उसके पड़ोसी युवक की शादी की उम्र नहीं हुई है और मुझे उसके दोस्त से शादी करनी होगी। जब मैंने मना किया तो उन्होंने मेरे भाई को मारने की धमकी दी। इस डर से मैंने 24 मई को दिल्ली स्थित आर्य समाज मंदिर में उनके बताए युवक से शादी कर ली। इसके बाद हम 27 मई को हिसार आ गए। यहां मेरे पड़ोस में रहने वाले युवक के एक परिजन ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने इन युवकों के कहे अनुसार बयान नहीं दिया तो तुम्हारे भाई की लाश का पता नहीं चलेगा। इस पर मैंने उनके कहे अनुसार अदालत में बयान दे दिए। इसके बाद 27 मई को मुझे और मुझसे जबरदस्ती शादी करने वाला युवक सेफ हाउस में चले गए। रात को युवक ने भी मेरी मर्जी के खिलाफ गलत काम किया। इसके बाद वह मुझे 28 मई को गुरुग्राम एक युवक के फ्लैट पर ले गया और मेरे साथ गलत काम किया। 15 जून को मौका पाकर मैं वहां से भागकर अपने घर आ गई। यहां डर के कारण घर वालों को कुछ नहीं बताया। इसके बाद बार-बार दबाव देने पर 20 जून को मैंने सारी घटना माता-पिता को बता दी। इसके बाद परिजन मुझे थाने में लेकर गए।