फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फ्यूचर मेकर मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

फ्यूचर मेकर मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Jun 2019 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
फ्यूचर मेकर मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
हिसार। फ्यूचर मेकर कंपनी फ्राड मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी फतेहाबाद के ढाणी चिंदड़ निवासी रामनिवास को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस पहले ही सीसवाल निवासी कंपनी के सीएमडी राधेश्याम, फतेहाबाद के चिंदड़ निवासी सुंदरलाल और आर्यनगर निवासी अनीश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और तीनों आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फतेहाबाद के किरढ़ान निवासी सतबीर ने 9 सितंबर 2018 को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने 12 फरवरी 2015 को रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित फ्यूचर मेकर लाइफ केयर कंपनी में ज्वाइन किया था। पीड़ित ने बताया कि उसे पता चला कि कंपनी के एमडी बंसीलाल और सीएमडी राधेश्याम चिटफंड के रूप में लोगों से पैसे जमा करके करोड़ों रुपये एकत्रित कर जल्दी देश छोड़ कर भागने की तैयारी में हैं। पीड़ित ने बताया था कि उसके और उसकी टीम के 28 करोड़ रुपये इनके पास जमा हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया था कि सुंदर लाल, राधेश्याम व बंसीलाल से परिवार को खतरा है। इस मामले में पुलिस ने फतेहाबाद के ढाणी चिंदड़ निवासी रामनिवास को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया, जिसे वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed