{"_id":"5d0beecb8ebc3e53745edc89","slug":"15610631002-hisar-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक वेद नारंग के घर से नकदी चुराने की वारदात सुलझी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विधायक वेद नारंग के घर से नकदी चुराने की वारदात सुलझी
विज्ञापन
बरवाला। विधायक वेद नारंग के घर से नकदी व जेवरात चोरी करने की वारदात सुलझ गई है। एक हेयर सैलून की दुकान के संचालक से मारपीट करने व नकदी छीनने के मामले में रिमांड पर लिए गए वार्ड 11 निवासी ईश्वर ने वारदात कबूल की है। आरोपी ईश्वर ने बताया है कि उसने अपने तीन साथियों पारस, अजय उर्फ सिटू, गिफा उर्फ संदीप के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ईश्वर के अलावा अन्य तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपी ईश्वर से पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 4 हजार रुपयों की नकदी भी बरामद की है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बुधवार को ईश्वर व विक्की को गिरफ्तार किया था। दोनों पर आरोप था कि उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले आईटीआई के पास गांव बधावड़ के हेयर ड्रेसर सुमित से चाकू की नोंक पर 1800 रुपये छीने थे। बाद में जब पुलिस ने ईश्वर व विक्की से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की तो ईश्वर ने विधायक वेद नारंग के घर से नकदी व जेवरात चुराने की हामी भर ली। पुलिस अब आरोपी ईश्वर से अन्य आरोपितों के ठिकाने व बाकी नकदी आदि का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि शहर के वार्ड 9 में स्थित विधायक वेद नारंग के आवास पर चोरों ने 8 जून की रात को ताला तोड़ कर 70 हजार रुपयों की नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस को दी शिकायत में विधायक नारंग के बड़े भाई सतीश नारंग ने कहा था कि 8 जून की रात को वे परिवार सहित एक शादी समारोह में हिसार गए हुए थे। रात करीब 1 बजे जब वह वापिस लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जब घर के रखे सामान को संभाला तो घर में रखी 70 हजार रुपये व आर्टिफिशियल ज्वैलरी के सेट और कंगन गायब मिले। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी ईश्वर से पूछताछ कर रही है। मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।