{"_id":"5d02aea4bdec226d8d6414e5","slug":"15604568571125-hisar-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल जेल में बंद मिला 25 हजार का इनामी बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल जेल में बंद मिला 25 हजार का इनामी बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। पुलिस लूट के जिस अपराधी को भगौड़ा मानकर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी थी, वह अपराधी किसी अन्य मामले में करनाल जेल में बंद मिला। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर हिसार लाई और वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि 21 जुलाई 2010 कोतलवंडी राणा पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात को अंजाम देने के तीसरे आरोपी जींद के बराहखुर्द निवासी नरेश को करनाल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल किया गया। पुलिस जांच में पाया गया कि नरेश किसी मामले में करनाल जेल में बंद था। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई 2010 को तीन युवक रात 11 बजे पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों से 12 हजार रुपये व मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। आरोपियों में से दो आरोपी जींद के बराहखुर्द निवासी राजबीर व जुलाना निवासी रमेश को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी नरेश फरार था। राजबीर व रमेश को अदालत द्वारा सजा सुनाई गई थी, जबकि नरेश को दो जनवरी 2012 को उद्घोषित अपराधी करार दिया गया था। नरेश पर 13 सितंबर 2018 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।