फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नाबालिग की मर्जी के खिलाफ विवाह करने के सात आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग की मर्जी के खिलाफ विवाह करने के सात आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग की मर्जी के खिलाफ विवाह करने के सात आरोपी गिरफ्तार
मंडी आदमपुर (हिसार)। आदमपुर पुलिस ने एक नाबालिग की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करने और शादी के बाद जबरन संबंध बनाने व शराब पीकर मारपीट करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजस्थान के गंगानगर की इंद्रा कॉलोनी निवासी संतोष, राजकुमार, बनवारी, जमना, कैलाश व नोहर निवासी मंजू एवं उसके पति हंसराज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां अदालत के आदेश पर सभी को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन


यह था मामला
लीगल एडवाइजर के सामने दिए बयान में राजस्थान के एक शहर निवासी 16 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि वह पढ़ना चाहती थी। मगर आठवीं कक्षा के बाद उसके परिवार वालों ने उसका स्कूल छुड़वा दिया और उसका रिश्ता मंडी आदमपुर निवासी सुमित के साथ और उसके ताऊ के लड़के का रिश्ता सुमित की बहन के साथ तय कर दिया। रिश्ता होने के बाद उसने अपनी मां और नाना के साथ मिलकर एक शिकायत राजस्थान के थाने में दर्ज करवाई थी। इस पर घर वालों ने रिश्ते से मना कर दिया और उसका रिश्ता तोड़कर उसकी बुआ की बेटी का रिश्ता सुमित के साथ तय कर दिया। इसी दौरान उसके ताऊ ने उसके पांव पर डंडा मारा। इस कारण वह चलने में असमर्थ हो गई। 17 फरवरी 2018 को सुमित की बारात उसकी बुआ के घर गई थी, वहां उसकी बुआ की बेटी ने सुमित को देखकर शादी करने से मना कर दिया। उस समय वह ऐलनाबाद में अपने नाना के घर आई थी। उसके पिता और फूफा गाड़ी में आए और उसे दवाई दिलवा कर लाने की बात कह अपने साथ ले गए। उन्होंने जबरदस्ती उसे मंदिर में ले जाकर उसकी शादी सुमित से करवा दी। 21 फरवरी को उसकी सास उसे सुमित के कमरे में छोड़ आई, जहां सुमित ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ संबंध बनाए। 15 दिन तक यह सिलसिला चला और सुमित ने उसे घर से बाहर नहीं जाने दिया। 15 दिन के बाद पवन उसे सुमित के साथ उसे मिलवाने के लिए उसके घर ले गए। वहां जाने के बाद उसने उनके साथ जाने से मना कर दिया, लेकिन वे उसे वापस ले आए। वहां आकर सुमित ने उसके साथ वही सिलसिला शुरू कर दिया। नाबालिग ने बताया कि उसका पति हर रोज शराब पीकर आता है और उसके साथ मारपीट कर करता है। 26 अप्रैल को उसके पति व सास ने उसके साथ मारपीट। वह किसी प्रकार उनसे बचकर थाने में आ गई और पुलिस को आपबीती बताई। पीड़िता ने बताया कि जब उसकी लड़ाई हुई, तब पवन वहां पर आ गया और सुमित के कहने पर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed