फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कंपनी बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज

कंपनी बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 02 Jun 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
कंपनी बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज
हिसार। एक कंपनी बनवाकर उसमें पैसे डलवाने फिर पीड़ित को धमकी देकर दोबारा कंपनी चलाने के लिए बाध्य करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सातरोड़ निवासी दीपक ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। वर्ष 2017 में सेक्टर-14 स्थित बर्गर स्टॉपर होटल में नौकरी करता था। उसका मालिक राजकुमार हांसी का रहने वाला है। वर्ष 2018 में उसने वह नौकरी छोड़ दी। बाद में एक दिन राजकुमार ने उसकी मुलाकात अपने साथियों ढाणी फोगाट निवासी प्रदीप कुमार, झज्जर के जमालपुर निवासी संदीप व युद्धवीर और झुंझुनू राजस्थान के हाकिम अली से करवाई। पीड़ित के अनुसार उन्होंने कहा कि सब मिलकर जयराम दीपराज स्टीविया एग्रो ट्रेडिंग कंपनी दीपक व राजकुमार के नाम से चलाएंगे और उसके बदले वे पीड़ित को एक लाख रुपये सिक्योरिटी देंगे। इस कंपनी के खाते में लोगों से पैसे डलवाएंगे। पीड़ित के अनुसार वह उनकी बातों में आ गया और मिलकर कंपनी शुरू कर दी। उन्होंने कंपनी के ज्वाइंट खाते में एक लाख 40 हजार रुपये डलवा दिए। इसके अलावा उन्होंने पीड़ित के सैलरी अकाउंट में करीब आठ लाख रुपये डाले थे। इसके बदले में उन्होंने उससे डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के दो चेक ले लिए। पीड़ित के अनुसार उनके कहे अनुसार उसने सैलरी अकाउंट में एक लाख 82 हजार रुपये डलवाए। इसके अलावा पीड़ित से संदीप की मां के खाते में तीन लाख रुपये डलवाए गए। इसी तरह 40 हजार रुपये संदीप, युद्धवीर और प्रदीप के खाते में डलवा दिए और बाकी पैसे उन्होंने नकद निकलवा कर दिए थे। पीड़ित के अनुसार कुछ दिन बाद वह कंपनी छोड़कर अपने घर आ गया। इसके 20-25 दिन बाद प्रदीप व संदीप का फोन आया कि कोर्ट में मिले। वहां पहुंचा तो उन्होंने कुछ एफिडेविट पर साइन करवाए, जिनको उन्होंने पढ़ने भी नहीं दिया। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी कि कंपनी दोबारा चला नहीं तो तेरे नाम से चेकों को बाउंस करवा कर कोर्ट में केस कर देंगे। उसने 27 मई को सदर थाने में शिकायत दी तो उसी दिन शाम को आरोपियों ने उसकी पिटाई की। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed