फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   झगड़े में घायल युवक ने दम तोड़ा, पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

झगड़े में घायल युवक ने दम तोड़ा, पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Sat, 23 Mar 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
झगड़े में घायल युवक ने दम तोड़ा, पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी। धुलंडी के दिन पुरानी रंजिश को लेकर गुरेरा गांव में हुए आपसी विवाद में घायल एक युवक ने शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अब इस मामले को हत्या प्रयास के बाद पांच लोगों के खिलाफ हत्या में तब्दील कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
मृतक के भाई राजेंद्र के अनुसार घटना 21 मार्च को शाम 5 बजे की है। उसका छोटा भाई मुकेश कुमार और वह दोनों गांव में अपने घर जा रहे थे। इस दौरान भरत सिंह ने अपने साथियों की मदद से मुकेश का रास्ता रोक लिया और उस पर लाठियों से हमला कर दिया। राजेंद्र ने भाई पर अचानक हुए हमले के बाद मदद के लिए शोर मचाया तो उसका चचेरा भाई व गांव के अन्य लोग उनकी तरफ दौड़े तो भरत सिंह व उसके साथी मौके से फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मुकेश को परिजन उपचार के लिए हिसार ले गए जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मुकेश की मौत के बाद गांव में स्थिति एकबारगी तनावपूर्ण हो गई। लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों ने गांव में पहुंच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया तो गांव के लोग शांत हो गए, जिसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली। जिला पुलिस के आला अधिकारी भी इस मामले को लेकर फीडबैक ले रहे है ताकि गांव में स्थिति तनावपूर्ण ना हो। पुलिस ने हत्या प्रयास के इस मामले को हत्या के रूप में तब्दील कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में गुरेरा के भरत सिंह, सुभाष, जगदीश, संदीप और अनिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए गठित की पांच टीमें
थाना प्रभारी बलवंत सिंह जस्सू ने बताया कि पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई जिसमें डीएसपी सिवानी, एसएचओ सिवानी, सीआईए स्टाफ, एंटी थेप्ट टीम और एसआई अशोक कुमार को शामिल किया गया है। टीम ने शनिवार को गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपियों का पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed