फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पशुधन फार्म में ट्रैक्टर व अनुभव के फर्जी कागजात देने पर दो पर केस दर्ज

पशुधन फार्म में ट्रैक्टर व अनुभव के फर्जी कागजात देने पर दो पर केस दर्ज

Thu, 22 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पशुधन फार्म में ट्रैक्टर व अनुभव के फर्जी कागजात देने पर दो पर केस दर्ज
पशुधन फार्म में फर्जी कागजात जमा करवाने पर दो के खिलाफ केस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। राजकीय पशुधन फार्म में टेंडर प्रक्रिया में फर्जी कागजात जमा करवाने पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपी ने ट्रैक्टर के नकली कागजात व दूसरे ने खुद का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र फार्म में जमा करवाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

सदर थाना पुलिस को राजकीय पशुधन फार्म के आदान-प्रदान संवितरण अधिकारी ने शिकायत देकर बताया कि फार्म में कृषि कार्य करवाने के लिए अप्रैल में ऑनलाइन टेंडर जारी मांगे गए थे। सबसे कम रेट पर काम करने वाले को टेंडर दिया जाना था। शिकायत के अनुसार गांव बीड़-बबरान निवासी कश्मीर सिंह ने टेंडर लेने के लिए काम करने के लिए ट्रैक्टर की आरसी व गांव ठसका वासी नर सिंह का अनुभव प्रमाण-पत्र लगाया था। जब फार्म की तरफ से कश्मीर के ट्रैक्टर के कागजात की जांच करवाई गई तो वह फर्जी पाए गए। इसके अलावा जब दूसरे आरोपी नरसिंह के अनुभव प्रमाणपत्र की जांच करवाई गई तो वह भी फर्जी पाया गया। दोनों आरोपियों ने जाली कागजात पेश करके फार्म के साथ धोखाधड़ी की है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed