फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एसटीएफ ने कड़ी सुरक्षा के बीच कुख्यात बदमाश को रखा हिसार

एसटीएफ ने कड़ी सुरक्षा के बीच कुख्यात बदमाश को रखा हिसार

Wed, 13 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ ने कड़ी सुरक्षा के बीच कुख्यात बदमाश को रखा हिसार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। हैदराबाद से पकड़े गए कुख्यात बदमाश संपत नेहरा को लेकर एसटीएफ टीम हिसार पहुंची। पूछताछ के दौरान कई खुलासे कर रहा है। पूछताछ के दौरान बदमाश संपत ने बताया कि अभिनेता सलमान के अलावा छह और लोग हिट लिस्ट में शामिल थे।
एसटीएफ टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप यादव की टीम ने कुख्यात बदमाश संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। गुरुग्राम में बदमाश से पूछताछ में संपत नेहरा ने खुलासा किया था कि वह लॉरेन्स बिश्नोई के कहने पर अभिनेता सलमान खान को मारना चाहता था। इसके चलते मुंबई जाकर सलमान की रेकी की थी वह किस समय अपने फैन से मिलता है। उसकी सुरक्षा व्यवस्था को जांचा था। एसटीएफ ने मामले से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संतप नेहरा को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान संपत सिंह ने खुलासा किया है कि उसके निशाने पर विभिन्न गैंग के सरगना थे। चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान में मर्डर की वारदात को अंजाम देना था।
विज्ञापन

एसटीएफ टीम के सदस्य इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि दो नवंबर 2017 को हिसार के तेलियानपुल के पास शराब ठेके पर ठेकेदार जय सिंह उर्फ धौलिया गुर्जर की गोलियां से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पंजाब के बदमाश लॉरेन्स बिश्नोई के साथ संपत नेहरा का नाम सामने आया था। शहर थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसके अलावा 2017 में ही टाउन पार्क के सामने देर रात संपत नेहरा के इशारे पर डॉक्टर राजेश का अपहरण किया गया था। इस केस में भी संपत नेहरा का नाम आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed